5 Benefits of 2.11 Lakh Crore Dividend : केंद्र सरकार को रिजर्व बैंक की तरफ से अब तक की सबसे बड़ी रकम मिलने जा रही है। यह रकम करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये होगी। पिछले साल रिजर्व बैंक ने डिविडेंड के तौर पर 87,416 करोड़ रुपये दिए थे। इस बार यह रकम पिछले साल के मुकाबले करीब डेढ़ गुना ज्यादा है। केंद्र सरकार इस रकम का इस्तेमाल कई योजनाओं में कर सकती है जिसका सीधा फायदा आम इंसान को मिलेगा।
आखिर कहां से आता है रिजर्व बैंक के पास इतना पैसा
एक सवाल यह भी है कि रिजर्व बैंक के पास आखिर इतना पैसा कहां से आता है? तो बता दें कि केंद्रीय बैंक भी दूसरे बैंकों की तरह कमाई करता है। यह कमाई इन तरीकों से होती है:
RBI कई तरह से अपनी कमाई करता है।
- रिजर्व बैंक कई जगह निवेश करता है जिससे उसे कमाई होती है। इसमें सरकारी बॉन्ड प्रमुख हैं।
- RBI अपने पास डॉलर समेत कई विदेशी करेंसी रखता है और इन्हें बेचकर कमाई करता है।
- केंद्रीय बैंक की सिक्योरिटीज घरेलू मार्केट और विदेशों में रखी होती है। इससे भी रिजर्व बैंक को फायदा होता है।
- रिजर्व सोने को भी RBI ऊंचे दाम पर बेचता है, जिससे उसे कमाई होती है।
- रिजर्व बैंक के पास प्रॉफिट वाली रकम में से डिविडेंड देती है। डिविडेंड देने के बाद जो रकम बचती है, उससे मिलने वाली ब्याज से भी रिजर्व बैंक की कमाई होती है।
यह भी पढ़ें : …तो 9 कैरेट का सोना भी होगा खरा, बनवा सकेंगे ज्वेलरी, ज्वेलर्स ने की हॉलमार्क की मांग
सरकार इन 5 जगहों पर कर सकती है डिविडेंड से मिली रकम का इस्तेमाल
केंद्र सरकार को रिजर्व बैंक से जो रकम मिलती है, उसका इस्तेमाल देश की कल्याणकारी योजनाओं में किया जाता है। ऐसे में इस बार सरकार को जो 2.11 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे, उस रकम का इस्तेमाल इन 5 प्रमुख जगहों पर किया जा सकता है। इन योजनाओं का सीधा संबंध आम आदमी से जुड़ा है।
- सरकार की तरफ से कई कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं। इनमें मनरेगा, एलपीजी सब्सिडी, फ्री राशन, किफायती घर आदि शामिल हैं। इन योजनाओं को आगे भी चलाने में सरकार को कोई परेशानी नहीं आएगी।
- सरकार नए प्रोजेक्ट के जरिए इनमें निजी कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़ा सकती है। इससे निजी क्षेत्र में कई नई नौकरियां पैदा होने की संभावना होगी।
- अतिरिक्त रकम मिलने पर सरकार कोई और नई कल्याणकारी योजना की घोषणा कर सकती है।
- देश के इंफ्रा सेक्टर को बेहतर बनाए रखने और इसकी गति बढ़ाने के लिए भी सरकार इस रकम का इस्तेमाल कर सकती है। इतनी रकम आने पर सरकार कई नए प्रोजेक्ट भी शुरू कर सकती है।
- शेयर मार्केट में बढ़ोतरी होगी क्योंकि निवेशकों का सरकार पर भरोसा बढ़ेगा। ऐसे में उम्मीद लगा सकते हैं कि शेयर मार्केट में तेजी से नए निवेशक आएंगे। वहीं सिस्टम में लिक्विडिटी भी बढ़ेगी।
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
2 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
3 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
9 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
10 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
12 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
12 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines