Ration Card Online Update: गरीबी रेखा से नीचे आबादी के लिए भारत सरकार कई स्कीम चला रही है। ये तो सभी जानते होंगे कि फ्री या कम कीमत पर राशन लेने के लिए राशन कार्ड की जरूरत होती है। सरकार 5 प्रकार के राशन कार्ड लेकर आई, जो अलग अलग लोगों के लिए बनाए गए हैं। अगर इन्हीं राशन कार्ड में थोड़ी भी गड़बड़ी हो जाती है तो आपको इससे लाभ मिलना बंद हो सकता है। अब सवाल ये उठता है कि अगर कार्ड में गड़बड़ी होती है तो उसको सही कैसे कराया जाए? आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे कि कार्ड में हुई किसी भी गलती को ऑनलाइन कैसे ठीक किया जा सकता है।
कैसे कैंसिल हो सकता है राशन कार्ड?
राशन कार्ड को बनवाने के लिए आपको अपनी सभी सही जानकारियां देनी होती हैं। वहीं, उसको भरते वक्त गलती से भी इसमें कुछ गलत भर भर दिया जाए तो आपका कार्ड कैंसिल कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि राशन कार्ड को पहचान पत्र के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसीलिए इसमें जन्म तिथि या कोई भी जानकारी गलत है तो ये वैध नहीं माना जाएगा, ना ही आप इससे राशन ले पाएंगे।
ये भी पढ़ें… Ration Card: मुफ्त राशन के लिए 30 जून से पहले करा लें e-KYC, जानें Step By Step प्रोसेस
राशन कार्ड में कैसे करें सुधार
राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है, जिसको बहुत ही सावधानीपूर्वक भरना होता है। लेकिन फिर भी कोई गलती हो जाती है तो आप इसमें ऑनलाइन सुधार करवा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले राज्य की खाद्य और आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको राशन कार्ड करेक्शन का ऑप्शन मिल जाएगा। उसपर क्लिक करें, इसके बाद राशन कार्ड नंबर डालें। इसके बाद सर्च ऑप्शन दिखेगा, जहां पर क्लिक करने के बाद राशन कार्ड की पूरी जानकारी दिख जाएगी। इसी में जो भी आपको अपडेट करना हो यहीं पर कर सकते हैं। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करते ही आपकी एप्लिकेशन जमा हो जाएगी।
कितने प्रकार के होते हैं राशन कार्ड?
सरकार पांच तरह के राशन कार्ड देती है, जिसमें पहला प्राथमिकता घरेलू राशन, अंत्योदय अन्न योजना (AAY) राशन कार्ड, APL (गरीबी रेखा से ऊपर) राशन कार्ड, BPL (गरीबी रेखा से नीचे) राशन कार्ड और लास्ट AY (अन्नपूर्णा योजना) राशन कार्ड आते हैं. इन सभी कार्डों का लाभ सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वालों को दिया जाता है।
ये भी पढ़ें… घर बैठे ऐसे बनवाएं Ration Card, देखें पूरा प्रोसेस
संबंधित खबरें
धीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
2 mins agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
1 hr agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
3 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
3 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
4 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
5 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
6 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
8 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
9 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines