APJ Abdul Kalam and Ratan Tata: ‘भारत ने बीते दिन अपने सबसे खास सितारे को हमेशा के लिए खो दिया है’। ये सारी बातें भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के लिए उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर लिखी जा रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी हकीकत तक हर तरफ लोग रतन टाटा के जाने और उन्हें खोने का दुख जाहिर कर रहे हैं। रतन टाटा न सिर्फ एक बिजनेसमैन के तौर पर दुनिया के लिए शानदार मिसाल रहे हैं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी उन्होंने कई लोगों को प्रेरित किया है। उनकी इस व्यक्तिगतता के कई लोग मुरीद थे, जिनमें से एक पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम थे।
अबदुल कलाम की ‘क्रिएटिव लीडरशिप’ में थे रतन टाटा
मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम ने अपने फेमस लेक्चर ‘क्रिएटिव लीडरशिप’ में रतन टाटा की लीडरशिप क्वालिटी के बारे में बहुत कुछ लिखा था। उन्होंने करीब पूरा एक पेज सिर्फ रतन टाटा के बारे में ही लिखा। उन्होंने अपने इस लेक्चर में रतन टाटा के लिए कहा था कि ‘पीढ़ियां उन्हें याद रखेंगी, क्योंकि उन्होंने उनके भविष्य को आकार दिया है।’ बता दें कि सारी ये बातें एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखी गई हैं, जो कलाम सेंटर के फाउंडर और फेमस ऑथर सृजन पाल सिंह ने X पर शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: ‘रतन, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे’, जानें Ratan Tata Death पर मुकेश अंबानी ने क्या कहा?
‘पीढ़ियां उन्हें याद रखेंगी’
सृजन पाल सिंह ने X पर रतन टाटा और ए पी जे अब्दुल कलाम की एक पुरानी फोटो शेयर की। इस तस्वीर में भारत के दोनों महान हस्तियां एक दूसरे से मुस्कुराते हुए हाथ मिलते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सृजन पाल सिंह ने लिखा कि भारत का एक आइकन ब्रह्मांड में वापस चला गया। रतन टाटा को ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने भारत को यूनिक प्रोडक्ट की कल्पना करने और उन्हें डिस्ट्रीब्यूट करने की शक्ति दी। फिर चाहें वह नैनो के रूप में आम लोगों की कार का सपना हो या ग्लोबल जायंट्स को हासिल करना हो, या फिर ताज होटल पर मुंबई आतंकी हमले का जवाब देना हो… उन्होंने भारत और उसके लोगों को बहुत कुछ दिया है। बेशक उनके कई प्रशंसक थे और उनमें से एक मिसाइल मैन खुद थे। मुझे याद है कि डॉ. कलाम ने ‘क्रिएटिव लीडरशिप’ के बारे में अपने फेमस लेक्चर में उनके बारे में लगभग एक पेज बात की थी। पीढ़ियां उन्हें याद रखेंगी, क्योंकि उन्होंने उनके भविष्य को आकार दिया है।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
11 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
23 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines