Ratan Tata company loses Rs 21881 crore: रतन टाटा की कंपनी को करीब 21881 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को टाटा मोटर्स के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई।
कंपनी के शेयरों में पिछले 9 दिनों से लगातार गिरावट
जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स के शेयरों में करीब 6 घंटे (सुबह 9.15 से दोपहर 3.30 बजे) में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई। जिससे सेंसेक्स और निफ्टी पर कंपनी का शेयर काफी ज्यादा लुढ़क गया। बता दें कंपनी के शेयरों में पिछले 9 दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: गुजरात के कांडला पोर्ट पर बनेगी मल्टीपर्पज बर्थ, अडानी की कंपनी को मिला 30 साल का LOI
कंपनी की मार्केट वैल्यूएशन हुई कम
डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार बीएसई पर कंपनी के शेयर में करीब 5.74 फीसदी की गिरावट आई है और यह 976 रुपये पर बंद हुआ। जबकि दिन के कारोबार के दौरान यह 6.12 फीसदी गिरकर 972 रुपये पर आ गया था। रिपोर्ट में आगे ये बताय गया है कि एनएसई पर कंपनी के शेयर 5.73 फीसदी गिरकर 976.40 रुपये पर आ गए थे। बता दें इससे कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 21881 करोड़ घटकर 3,59,227.59 करोड़ रुपये रह गया है।
एनएसई में 361.40 लाख शेयरों का कारोबार हुआ
डीएनए की खबर के अनुसार ऑटोमोबाइल कंपनी के शेयरों में पिछले 9 दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कंपनी के शेयर की वेल्यू 12.82 फीसदी तक कम हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उतार-चढ़ाव के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 398.13 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 81,523.16 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 122.65 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 24,918.45 पर बंद हुआ। रिपोर्ट में यह साफ बताया गया है कि बीएसई में कंपनी के 17.56 लाख और एनएसई में 361.40 लाख शेयरों का कारोबार हुआ है।
ये भी पढ़ें: Cloud Kitchen क्या? ट्रेन में अब नहीं मिलेगा खराब खाना, IRCTC ने निकाला गजब का फॉर्मूला
ये भी पढ़ें: Delhi-Mumbai Expressway पर तुरंत कटेगा चालान, स्पीड लिमिट तय, लगे स्पीड ट्रैकर
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
7 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
8 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
9 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
10 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
10 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
12 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
13 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines