Ratan Tata bought Firstcry Share: ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के शेयरों में भारी हलचल है। कंपनी के शेयर गुरुवार को बीएसई इंडेक्स पर करीब 8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 683.90 रुपये तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफावसूली हुई और कारोबार के अंत में शेयर 4.54 प्रतिशत बढ़कर 672.90 रुपये पर बंद हुआ।
बता दें कि ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड में दिवंगत रतन टाटा की बड़ी हिस्सेदारी थी। उन्होंने इस कंपनी में 66 लाख रुपये लगाए थे। दिवंगत टाटा ने साल 2016 में फर्स्टक्राई कंपनी के 77 हजार 900 शेयर खरीदे थे। बुधवार रात को ही रतन टाटा का निधन हो गया था। इस कंपनी का आईपीओ अगस्त महीने में आया था। इस आईपीओ को बोली के आखिरी दिन 12.22 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी के के 4 हजार 194 करोड़ रुपये आईपीओ के जरिए जुटाए। इसके लिए कंपनी के शेयर का इश्यू प्राइस 440-465 के बीच था।
इस साल कंपनी को हुई इतनी आय
कंपनी की मानें तो वह आईपीओ के जरिए हासिल हुई कमाई का इस्तेमाल बेबी हग ब्रांड के स्टोर खोलने, कंपनियों में निवेश, विदेश में विस्तार और ब्रिकी के लिए करेगी। फाइनेंशियल साल 2024 में परिचालन राजस्व में 15 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। इस वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 6 हजार 481 करोड़ रुपये रही। जबकि इस अवधि के दौरान घाटा 34 प्रतिशत कम हो गया। कंपनी को इस वित्त वर्ष में 321 करोड़ का घाटा हुआ।
ये भी पढ़ेंः जम्मू कश्मीर में NC को 42 नहीं, 46 विधायकों का सपोर्ट, अब उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात
जानें किस क्षेत्र में काम करती है कंपनी
बता दें कि ब्रेनबीज सॉल्यूशंस को भारत, यूएई और सऊदी अरब में शिशुओं और नवजातों के लिए सबसे बड़ा रिटेल प्लेटफॉर्म माना जाता है। कंपनी शिशुओं, बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए खिलौने, कपड़े, डायपर, बेबी गियर समेत सभी उत्पाद एक ही स्टोर में बेचती है।
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
33 mins agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 hr agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
2 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
3 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
5 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
6 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
7 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
19 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines