Rakesh Jhunjhunwala: शेयर बाजार के ‘बिग बुल’ राकेश झुनझुनवाला एक झटके में करीब 327 करोड़ रुपये के नुकसान हुआ है। सोमवार को उनकी जनरल इंश्योरेंस फर्म स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस (Star Health) कंपनी में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। स्टार हेल्थ के शेयर्स में सोमवार 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। सोमवार को स्टार हेल्थ का शेयर एनएसई पर 5.29 फीसदी गिरकर 707.65 रुपये पर बंद हुआ।
गौरतलब है कि कंपनी जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान शानदार नतीजे पेश करते हुए घाटे से मुनाफे में आ गई, इसके बावजूद सोमवार को शेयर में गिरावट दर्ज की गई। स्टार हेल्थ के शेयर ने पिछले एक महीने में 57 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसीलिए, इस गिरावट की वजह प्रॉफिट बुकिंग का दबाव मानी जा रही है।
और पढ़िए – 5G Network: भारत के सबसे बड़े डिजिटल सेवा प्रदाता JIO ने कई बैंड में किए स्पेक्ट्रम अधिग्रहण
स्टार हेल्थ के शेयर ने इंट्राडे में 705 रुपये का निचला और 765 रुपये का ऊपरी स्तर छूआ था। इस लेवल पर कंपनी की मार्केट कैप लगभग 41,000 करोड़ रुपये है। मौजूदा कीमत स्तर पर, कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹40,914.63 करोड़ है। पिछले महीने स्टार हेल्थ के शेयरों में लगभग 57% की तेजी देखी गई थी।
आपको बता दें कि वैल्यू के लिहाज से राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में स्टार हेल्थ टाइटन के बाद दूसरा बड़ा स्टॉक है। राकेश झुनझुनवाला स्टार हेल्थ के प्रमोटर्स में भी शामिल हैं। राकेश झुनझुनवाला अपने और पत्नी के पोर्टफोलियो को खुद मैनेज करते हैं।
गौरतलब है कि स्टार हेल्थ का शेयर देश के दिग्गज इनवेस्टर्स में शुमार राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल है। 30 जून, 2022 तक राकेश झुनझुनवाला (14.39%) और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला (3.10 %) की कंपनी में कुल 17.49 फीसदी हिस्सेदारी थी।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
3 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
5 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
6 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
8 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
9 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines