Trending News: बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज (Rajiv Bajaj) इस समय चर्चा में हैं। उन्होंने ओला इलेक्ट्रिक को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि हर तरफ उन्हीं की चर्चा है और अब लोगों की निगाहें ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) पर हैं कि वो क्या जवाब देते हैं। दरअसल, इन दोनों उद्योगपतियों के बीच पहले भी शब्दों की जंग देखने को मिली है, लिहाजा अब यह देखने वाली बात होगी कि बजाज के बयान पर भाविश का रिएक्शन कैसा होता है।
कड़ी टक्कर दे रहीं कंपनियां
चलिए पहले जल्दी से पूरा मामला समझ लेते हैं। राजीव बजाज ने हाल ही में एक कार्यक्रम में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की उपलब्धियों का जिक्र किया। इस दौरान वह ओला को निशाना भी नहीं भूले। दोनों कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में एक-दूसरे को कड़ी प्रतियोगिता दे रही हैं। बजाज ने कहा कि चेतक देश का तीसरा नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है और इसने ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके बाद उन्होंने Ola पर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें – आज इन 5 Stocks पर रखें नज़र, बाजार खुलते ही दिखाई दे सकता है एक्शन!
सबसे ज्यादा हुई बिक्री
बजाज ऑटो के मैनेजिंग ने इस मौके पर ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि ‘ओला तो ओला है, चेतक तो शोला है’। उन्होंने दिसंबर के वाहन रजिस्ट्रेशन डेटा का हवाला देते हुए कहा कि चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला ई-स्कूटर बन गया है। वैसे के कोई पहला मौका नहीं है जब बजाज ने अग्रवाल पर शब्दों के तीज चलाए हैं।
..गला खराब न हो जाए
ओला इलेक्ट्रिक के पहले स्कूटर के लॉन्च के समय भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। भाविश अग्रवाल ने कुछ समय पहले बताया था कि जब उन्होंने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया तब राजीव बजाज ने कहा था कि चैंपियंस का नाश्ता ओट्स (OATS का मतलब Ola, Ather, Tork और SmartE) है। मैंने उस समय तो इसका जवाब नहीं दिया, लेकिन बाद में मजाकिया अंदाज में कहा था कि यदि आपके पास ओट्स हैं, तो मेरे ड्रिंक में भी ICE है। इस पर बजाज ने कहा था -हो सकता है कि बहुत ज्यादा ICE लेने से आपका गला खराब हो जाए’।
बहस की जताई थी इच्छा
इसी साल एक इंटरव्यू में भाविश अग्रवाल ने राजीव बजाज के साथ लाइव बहस की इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे बजाज के साथ लाइव प्लेटफॉर्म पर बहस करने पर खुशी होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि भारत में अधिक सार्वजनिक चर्चा होनी चाहिए क्योंकि कभी-कभी लोगों की पारंपरिक मानसिकता तकनीक का उपयोग करने और अपनाने की होती है, तकनीक को बनाने की नहीं।
किसके पास कितना शेयर?
इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में कंपनियों के शेयर की बात करें, तो नवंबर के डेटा के अनुसार ओला इलेक्ट्रिक फिलहाल लीडर है, उसके पास 24.5% मार्केट शेयर है। इसके बाद TV का नंबर आता है। टीवीएस मोटर्स के पास बाजार की 23.55% हिस्सेदारी है। जबकि बजाज ऑटो के पास 22.59 प्रतिशत मार्केट शेयर है। हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक की मासिक आधार पर बिक्री में कुछ गिरावट भी देखने को मिली है।
सुर्खियों में रहे हैं बयान
राजीव बजाज अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दुनिया की पहली CNG बाइक लॉन्च के मौके पर उन्होंने ‘टाइगर अभी जिंदा’ है कहकर बहस छेड़ दी थी। पिछले साल उन्होंने एक अमेरिकी डाकू का उदाहरण देते हुए कहा था कि हमारे पास बैंक लूटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। दरअसल, जब बजाज ने 400cc सेगमेंट में एंट्री करते हुए Triumph Speed 400cc लॉन्च की थी, उनसे पूछा गया था कि बजाज रॉयल एनफील्ड के वर्चस्व वाले सेगमेंट के लिए प्रतिस्पर्धा क्यों कर रही है?
इस पर उन्होंने प्रसिद्ध अमेरिकी डाकू विलियम सटन (William Francis Sutton) का उदाहरण दिया, जिसने चालीस सालों में बैंकों से करीब दो मिलियन डॉलर लूटे थे। जब लुटेरे पूछा गया कि तुम बैंक क्यों लूटते हो तो उसने कहा था कि पैसा वहीं होता है। राजीव ने इसी को आधार बनाते हुए कहा कि अगर रॉयल एनफील्ड वह जगह है जहां पैसा है तो हमारे पास उस बैंक को लूटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
6 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
8 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
9 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
10 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
11 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
12 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
12 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
13 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
13 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines