दिवाली के पावन त्योहार से ठीक पहले राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही राज्य सरकार ने पात्र कर्मचारियों के लिए एड-हॉक बोनस (Ad-hoc Bonus) का भी बड़ा ऐलान किया है. जानिये, बढ़ा हुआ DA कब से लागू होगा, सैलरी में यह पैसा कब आएगा और इससे कुल कितने कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा.
60% से बढ़कर अब 63% हुआ DA और DR
राजस्थान सरकार के इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाला महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर अब 63% हो गया है. सरकार के इस कदम से करीब 7 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और 5 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा. DA और DR में 3% की बढ़ोतरी से राज्य सरकार के खजाने पर लगभग 820 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा.
1 जुलाई 2026 से लागू होगा बढ़ा हुआ भत्ता
7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत की गई यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी. कर्मचारियों को नवंबर 2026 के वेतन के साथ बढ़ा हुआ DA नकद (Cash) मिलेगा, जिसका भुगतान दिसंबर 2026 में किया जाएगा. 1 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक के 4 महीने का बकाया (Arrears) कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (GPF) खातों में जमा किया जाएगा. राज्य के पेंशनभोगियों को 1 जुलाई 2026 से बढ़ी हुई महंगाई राहत (DR) का पूरा फायदा नकद रूप में दिया जाएगा.
6 लाख कर्मचारियों के लिए एड-हॉक बोनस
महंगाई भत्ते के अलावा, दिवाली के मौके पर राजस्थान सरकार ने लगभग 6 लाख पात्र कर्मचारियों को एड-हॉक बोनस देने की भी घोषणा की है. बोनस मद में सरकार लगभग 406 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इस प्रकार, DA/DR बढ़ोतरी और दिवाली बोनस दोनों को मिलाकर राजस्थान सरकार पर कुल 1,226 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि राज्य कर्मचारी सुशासन और प्रदेश के विकास की मुख्य कड़ी हैं और सरकार उनके कल्याण व हितों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
संबंधित खबरें
अब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
3 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
5 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
6 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
8 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
9 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines