हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajan Mittal: मुकेश अंबानी का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी, नेटवर्थ 42330 करोड़ रुपये; आखिर कौन हैं राजन मित्तल?

फोर्ब्स के मुताबिक, राजन मित्तल की कुल संपत्ति 42 हजार 330 करोड़ रुपये है। उनकी कंपनी का मार्केट कैप पांच लाख 50 हजार करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
मुकेश अंबानी और राजन मित्तल

Who is Rajan Mittal: 42330 करोड़ रुपये नेटवर्थ… 580000 करोड़ रुपये की कंपनी… हम बात कर रहे हैं भारती एंटरप्राइजेज की स्थापना करने वाले बिजनेसमैन सुनील मित्तल के भाई राजन मित्तल की, जो एक अरबपति हैं। वे मौजूदा समय में भारती एंटरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन हैं। आइए, आज उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों के बारे में जानते हैं…

पंजाब यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई

राजन मित्तल ने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद भारती एंटरप्राइजेज में शामिल हो गए। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई की है।

राजन मित्तल की कुल संपत्ति कितनी है?

फोर्ब्स के मुताबिक, राजन मित्तल की कुल संपत्ति 42 हजार 330 करोड़ रुपये है। राजन भारती एंटरप्राइजेज की कारपोरेट स्तर पर गतिविधियों की देखरेख करते हैं। वे समूह के कई नए व्यावसायिक उपक्रमों में  भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का गरीबों को बड़ा तोहफा! चावल के दाम घटाने के लिए उठा रही ये बड़े कदम

फिक्की और आईसीसी इंडिया के रहे अध्यक्ष

राजन कई उद्योग संघों और नीति निर्धारण निकायों के सदस्य के रूप में काम करते हैं। वे 2009-10 तक फिक्की के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2012-13 में वे इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) इंडिया के अध्यक्ष रहे।

यह भी पढ़ें: Apaar ID Card क्या है और क्यों बनवाना जरूरी? जानिए इससे जुड़ी सभी डिटेल्स

मुकेश अंबानी की जियो से है एयरटेल का मुकाबला

भारती एंटरप्राइजेज की सबसे बड़ी संपत्ति भारती एयरटेल है, जिसका मुकाबला रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो से हैं। कंपनी का मार्केट कैप 18 दिसंबर तक पांच लाख 50 हजार करोड़ रुपये था। भारती इंटरप्राइजेज की स्थापना 1976 में हुई थी।

गरीब बच्चों के लिए यूनिवर्सिटी खोलना चाहते हैं राजन मित्तल

राजन मित्तल का धर्मार्थ फाउंडेशन नाम का एनजीओ भी है। इस एनजीओ का मकसद गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए एक यूनिवर्सिटी खोलना है। राजन और उनके भाई-बहन ने धर्मार्थ फाउंडेशन को 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें