हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Indian Railways: 1 नवंबर को बुक करने जा रहे हैं ट्रेन टिकट? पहले जान लीजिए नया नियम

Indian Railways: रेलवे टिकट की एडवांस बुकिंग को लेकर आज यानी 1 नवंबर 2024 से नया नियम लागू हो गया है। अब से केवल 60 दिन पहले तक ही ट्रेन टिकट की बुकिंग की जा सकेगी।

विज्ञापन

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने अपनी टिकट नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। यानी ट्रेन टिकटों के लिए एडवांस रिजर्वेशन के समय को 120 दिन से घटाकर अब 60 दिन कर दिया है। यह नया नियम आज यानी 1 नवंबर 2024 से लागू हो गया है। अब सवाल ये उठता है कि जिन यात्रियों ने पहले से ही अपने टिकट बुक कर लिए हैं उनका क्या होगा? तो घबराने की जरूरत नहीं है ये नियम 1 नवंबर से पहले बुक किए टिकट पर लागू नहीं होता है।

क्यों हुआ बदलाव

1 नवंबर से रेलवे के ट्रेन टिकट रिजर्वेशन का नया नियम लागू हो गया है। अब से रिजर्वेशन 120 दिन के बजाय 60 दिन पहले कर सकते हैं। मंत्रालय का कहना है कि इस नियम में संशोधन करने का कारण यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। रिपोर्ट में कहा गया कि जब 61 से 120 दिन पहले किए टिकट बुक किए गए थे, तब लगभग 21 प्रतिशत टिकट कैंसिल हुए थे। रेलवे का कहना है जो टिकट कैंसिल हुए उनपर कोई भी यात्रा नहीं कर सका, ऐसे में वह लोग भी टिकट से वंचित रह जाते हैं जिनको सही में टिकट की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें: Festival Special Train: छठ के लिए 3 जोड़ी नई ट्रेनों में बुकिंग शुरू, लिस्ट देख लें

विज्ञापन

नए नियम से जुड़ी 5 बातें

1- मंत्रालय ने कहा कि ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस जैसी कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें एडवांस रिजर्वेशन के लिए निचली समय सीमा का पालन करना जारी रखेंगी।

2- विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों के एडवांस रिजर्वेशन के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन

3- 31 अक्टूबर 2024 से पहले 120 दिन के एडवांस रिजर्वेशन जो भी बुकिंग की गई हैं वो सब वैध होंगी। आज से जो भी टिकट बुक किए जाएंगे वो नए नियमों के हिसाब से होने चाहिए, नहीं तो रद्द कर दिए जाएंगे।

4- कई बार यात्री अपना टिकट कैंसिल भी नहीं करते हैं और यात्रा भी नहीं करते हैं। इसपर मंत्रालय का कहना है कि इस तरह कि समस्या से निपटने के लिए नई नीति लागू की गई है।

विज्ञापन

5- रेल मंत्रालय ने ये भी बताया कि 1995-1998 के दौरान एडवांस रिजर्वेशन की अवधि कम से कम 30 दिन थी।

त्योहार को देखते हुए सामान को लेकर निर्देश

देश में त्योहार का सीजन चल रहा है। जिसके लिए रेलवे ने 7 हजार ट्रेने चलाने का ऐलान किया। दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया गया, अब लोगों की छठ पूजा की तैयारी है। इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर भीड़ देखने को मिल रही है। जिसको देखते हुए पश्चिमी रेलवे ने एक निर्देश दिया था। रेलवे ने कहा कि किसी भी यात्री को भारी और बड़ा सामान (बाल्टी, ड्रम और बक्सा) नहीं ले जा सकता है। रेलवे ने ये आदेश भीड़ को कम करने के लिए जारी किया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रिटेल इंडस्ट्री में गेमचेंजर बनेगा ईशा अंबानी का ये फैसला, रिलायंस ने मार्जिन्स के लिए बनाया बड़ा प्लान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola