1 और 2 नवंबर को 6 घंटे के लिए बंद रहेगी रेलवे रिजर्वेशन सर्विस, यहां देखें डिटेल
Author: Vandana Bharti
2025-10-31 14:39:43
IRCTC Ticket Booking Latest Updates: शनिवार रात से रविवार सुबह तक रेलवे के करेंट रिजर्वेशन वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. कोलकाता स्थित IRCTC और CRIS पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम की PNR फाइल और डेटाबेस फाइल को कंप्रेस किया जाएगा.
मालदा डिवीजन के अनुसार इस काम के चलते 1 नवंबर की रात 11:45 बजे से 2 नवंबर की सुबह 5:30 बजे तक रिजर्वेशन प्रभावित रहेंगे.
यात्री साढ़े पांच घंटे से ज़्यादा समय तक चार्टिंग, करेंट बुकिंग, इंटरनेट बुकिंग और रेलवे के विभिन्न ऐप्स पर पूछताछ जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines