Railway Best Offer Senior Citizen: कोविड-19 से पहले वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारतीय रेलवे खास डिस्काउंट देती थी। हालांकि, अब यह सेवा बंद है। रेल टिकट पर छूट जल्द ही बहाल होगी या नहीं इसपर रेल मंत्री का बयान सामने आया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया कि रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायतें फिलहाल बहाल नहीं की जा सकतीं। उन्होंने कहा कि यात्री सेवाओं के लिए 59,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी पिछले साल दी गई थी और सार्वजनिक ट्रांसपोर्टर के पेंशन और वेतन बिल बहुत ज्यादा हैं। वैष्णव ने महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के एक सवाल के जवाब में कहा। वह लोकसभा में इसपर जवाब दे रहे थे कि ट्रेन यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायत कब बहाल होगी।
रेलवे ने गिनाई यात्री को दी जाने वाली सब्सिडी
मंत्री ने कहा कि रेलवे ने यात्री सेवाओं के लिए 59,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है, जो एक बड़ी राशि है और कुछ राज्यों के वार्षिक बजट से भी बड़ी है। उन्होंने कहा कि रेलवे का वार्षिक पेंशन बिल 60,000 करोड़ रुपये है, वेतन बिल 97,000 करोड़ रुपये है जबकि ईंधन पर 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
और पढ़िए – शेयर बाजार में गिरावट, टॉप गेनर में पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन तो ओएनजीसी पर दवाब
उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले साल 59,000 यात्री सब्सिडी दी है, नई सुविधाएं आ रही हैं। अगर नए फैसले लेने हैं, तो हम लेंगे। लेकिन अभी के लिए, सभी को रेलवे की स्थितियों पर गौर करना चाहिए।’ बता दें कि ऐसी खबरें थी कि भारतीय रेलवे बोर्ड वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयु सीमा में बदलाव करने की योजना बना रहा है और रियायत को केवल कुछ श्रेणियों के टिकटों तक सीमित करने की योजना बना रहा है। हालांकि, पहले, सभी वर्गों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह रियायत उपलब्ध थी।
और पढ़िए – भारतीय रेलवे की तरफ से मुफ्त में ट्रेन टिकट कैसे पाएं? चेक करें ये डिटेल्स
क्या थे कयास?
पहले खबर थी कि रेलवे बोर्ड उन वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने की योजना बना रहा है जो सामान्य और स्लीपर क्लास के लिए 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं। रेलवे ने कहा था कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सब्सिडी बरकरार रखते हुए इन रियायतों की लागत को कम करने का विचार है। हालांकि, कोई नियम या शर्तें फाइनल नहीं हुई थी।
कोरोना से पहले थी वरिष्ठ नागरिकों की मौज
2020 में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से पहले, 58 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिला यात्रियों और 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों के लिए वरिष्ठ नागरिक रियायतें उपलब्ध थीं।
रेलवे की योजना के अनुसार, महिला यात्रियों को सभी श्रेणियों में टिकट की कीमत पर 50 प्रतिशत की छूट और पुरुषों को 40 प्रतिशत की छूट दी गई थी। महामारी फैलने के बाद, भारतीय रेलवे ने रियायती दरों को वापस ले लिया।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
29 mins agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 hr agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
3 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
15 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
19 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
20 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
22 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
1 day agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines