PVC Aadhaar Card Order Online: आधार कार्ड भारतीयों के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, जिसका इस्तेमाल हम कई तरह के सरकारी कामों में करते हैं। इसके अलावा बैंक के काम हो या जमीन का रजिस्ट्रेशन आधार एक अहम डॉक्यूमेंट में गिना जाता है। इतना ही नही हमारा आधार कार्ड हमारे लिए आईडी प्रूफ का भी काम करता है। हालांकि हम आधार कार्ड जेब में रखकर नहीं घूम सकते हैं, क्योंकि इससे इसमें फोल्ड हो जाने, खराब होने या खो जाने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही इसका साइज भी आपके पॉकेट के हिसाब बड़ा होता है। ऐसे में PVC आधार कार्ड आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप इसे कैसे ऑर्डर कर सकते हैं?
क्या है PVC आधार कार्ड?
जैसा कि हम जानते हैं कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) हमारे लिए आधार कार्ड जारी करता है। मगर इस आधार कार्ड की सबसे बड़ी खामी यह है कि इसका आकार हमारे जेब के अनुकूल नहीं है, लेकिन अब हमारे पास पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) कार्ड का विकल्प है। PVC आधार कार्ड टिकाऊ होने के साथ-साथ सुरक्षित भी होते हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि आधार कागज पर प्रिंटेड फॉर्म में आता है, जिसे लेमिनेशन के बाद भी संभाल कर रखना होता है। ऐसे में PVC आधार कार्ड आपके लिए एक अच्छा विकल्प होता है। बता दें कि ATM की तरह दिखने वाले इस कार्ड को आप अपने बटुए या पर्स में आसानी से रख सकते हैं। सिंथेटिक प्लास्टिक से बने इस कार्ड का आकार 86 MM X 54 MM है। इस कारण ये कागज के कार्ड से टिकाऊ और मजबूत होता हैं। इसके अलावा इसमें होलोग्राम, गिलोच पैटर्न और क्यूआर कोड जैसे सभी सुरक्षा पैटर्न हैं।
UIDAI ने पोस्ट कर दी जानकारी
6 जनवरी को UIDAI ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया और बताया कि PVC आधार कार्ड को कैसे ऑर्डर किया जा सकता है। अपने पोस्ट में अथॉरिटी ने लिखा कि आप PVC आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं, जो टिकाऊ, आकर्षक है और इसमें नवीनतम सुरक्षा विशेषताएं हैं जैसे: होलोग्राम, गिलोच पैटर्न, आदि। पोस्ट में आगे बताया गया कि ऑर्डर करने के लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां हम आपके लिए वो पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
कैसे ऑर्डर करें PVC कार्ड?
- सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
- आपको पहले पेज पर ही ऑर्डर आधार PVC कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अब इस पर क्लिक और दिखाई दे रहे बॉक्स में अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा भरें।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर वेरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी आएगा, जिसे डालने के बाद पेमेंट का ऑप्शन सामने आएगा।
- इसमें आपको जीएसटी, डाक खर्च सहित 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
- पेमेंट पूरा हो जाने के बाद आपके मोबाइल पर एक रेफरेंस नंबर आएगा।
- जब आपका पीवीसी आधार कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा तो यह डाक के जरिए आपके एड्रेस पर पहुंचा दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
1 hr agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
3 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
18 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
18 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
21 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
22 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
23 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
1 day agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines