Punjab National Bank Hikes FD Interest Rates: वरिष्ठ नागरिक अब एफडी पर इतनी मोटी ब्याज उठा पाएंगे
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Punjab National Bank Hikes FD Interest Rates: पंजाब नेशनल बैंक ने आज यावी 20 फरवरी 2023 से फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। संशोधन 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के खाते में दो साल से अधिक और तीन साल तक की अवधि के लिए दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर पहले के 7.25 प्रतिशत की तुलना में 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। यदि जमा वरिष्ठ नागरिक के नाम पर नहीं है, तो समान अवधि के लिए ब्याज दर पहले के 6.75 प्रतिशत की तुलना में 7 प्रतिशत है। यदि अति वरिष्ठ नागरिक के नाम पर जमा किया जाता है, तो बैंक द्वारा 20 फरवरी 2023 से प्रभावी ब्याज दर 7.80 प्रतिशत है, जो पहले 7.55 प्रतिशत थी।
और पढ़िए –Adani Dream Project: अडानी को और फंड देने के लिए तैयार है ये बैंक, कहा- मार्केट के उतार-चढ़ाव से…
भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक सहित कई बैंकों ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 8 फरवरी को रेपो दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी के तुरंत बाद फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: