हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Punjab National Bank ने बढ़ाया Fixed Deposit Rate, जानिए नई ब्याज दर

Punjab National Bank FD Rate: पंजाब नेशनल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें बढ़ा दी है, आइए नई ब्याज दरों की लिस्ट देखते हैं।

विज्ञापन

Punjab National Bank FD Rate Hike in Hindi: नए साल 2024 की शुरुआत के साथ आप भी अपने पैसों को कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं? तो ये एक अच्छा मौका हो सकता है। आप फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) में अपने पैसों को सुरक्षित रख सकते हैं। देश के सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक ने अपने एफडी योजना में ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। ऐसे में ग्राहकों को अधिक ब्याज का फायदा मिल सकेगा, आइए जानते हैं कि पीएनबी ने एफडी में कितनी ब्याज दरें बढ़ाईं हैं?

PNB ने बढ़ाई Fixed Deposit की ब्याज दरें

सरकारी बैंक में आप अपने पैसों को एफडी करवाने के साथ सुरक्षित रख सकते हैं। 180 दिनों से 270 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर आपको 6 प्रतिशत तक ब्याज का फायदा मिलेगा, इसमें पहले 5.5 प्रतिशत ब्याज का लाभ मिलता था।

वहीं, अगर 271 दिन और 1 साल से कम की एफडी पर 6.25 प्रतिशत ब्याज का फायदा मिलेगा, इससे पहले 5.80% ब्याज मिलता था। जबकि, 400 दिनों की एफडी पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा मिलेगा। इससे पहले ग्राहकों को 6.80 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा मिलता था।

इतने दिनों की एफडी का घटा ब्याज दर

जहां एक तरफ पंजाब नेशनल बैंक ने 180 दिनों से लेकर 400 दिनों की एफडी के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। वहीं, दूसरी तरफ 444 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों को कम किया गया है। पहले इसमें 7.35 प्रतिशत ब्याज का फायदा मिलता था, लेकिन अब ग्राहकों को नए ब्याज दर के तहत 6.80 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- IRCTC का सस्ता वैष्णो देवी Tour Package

वीडियो के जरिए आप PNB के Fixed Deposit पर मिल रही नई ब्याज दरों के बारे में जान सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=c0K0iY0cLxA

वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिलेगा फायदा?

वहीं, बात करें वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर कितना ब्याज दर का फायदा मिलेगा, तो बता दें कि वो 8 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक की ओर से फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा वरिष्ठ नागरिकों को दिया जा रहा है। जबकि, कुछ एफडी पर सीनियर सिटीजन को 4.3 से 8.05 प्रतिशत ब्याज का फायदा दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- इस सरकारी वेबसाइट पर चेक करें Government Job

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें