Punjab National Bank Alert: क्या आपका भी बैंक खाता भारत के सरकारी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है? अगर हां, तो आपके लिए एक काम की खबर है और इसे नजरअंदाज करना आपको शायद भारी भी पड़ सकता है। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने कुछ ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि कुछ अकाउंट होल्डर्स का बैंक खाता बंद कर दिया जा सकता है। अगर आपका भी पीएनबी में बैंक खाता है, तो आइए जानते हैं कि किन ग्राहकों का अकाउंट बंद हो सकता है?
इन ग्राहकों को बंद हो सकता है बैंक खाता
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से ग्राहकों को नोटिफिकेशन जारी किया है कि जिन लोगों का खाता बीते 3 सालों से एक्टिव नहीं है वो अकाउंट बंद हो सकता है। पीएनबी के मुताबिक 30 अप्रैल 2024 तक जिस बैंक खाते में पैसे नहीं हैं या फिर कोई खाताधारक बीते 3 साल से खाते का किसी तरह से कोई इस्तेमाल नहीं कर रहा है, तो ऐसे बैंक होल्डर्स का अकाउंट बंद कर दिया जा सकता है।
क्या है वजह?
बीते 3 साल से इनएक्टिव बैंक खाताधारकों के लिए पीएनबी ने अलर्ट जारी किया है। इस कदम को उठाने के पीछे की वजह बैंक खाते के मिसयूज पर रोक लगाना है। अगर आपने भी अपने बैंक अकाउंट में बीते 3 साल से कोई लेन देन नहीं किया है तो आपका खाता भी बंद हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Scams से कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट? जानें बचाव के तरीके
ये बैंक खाते नहीं होंगे बंद
पंजाब नेशनल बैंक के अनुसार उन बैंक खातों को बंद नहीं किया जाएगा जो डीमैट अकाउंट (Demat Account) से लिंक्ड हैं। इसके अलावा 25 साल से कम उम्र के स्टूडेंट बैंक अकाउंट भी बंद नहीं किए जाएंगे। बैंक ने भी जानकारी दी है कि PMSBY/APY/SSY/PMJJBY जैसी योजनाओं से जुड़े बैंक खाते भी बंद नहीं होंगे। हालांकि, पीएनबी ने साफ कर दिया है कि इन बैंक खातों के अलावा अन्य खाते जो 3 साल से एक्टिव नहीं है वो बिना किसी नोटिस के एक महीने में बंद कर दिए जाएंगे।
जरूर कर लें ये काम
अगर आप अपने इनएक्टिव बैंक खाते को एक्टिव करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बैंक ब्रांच में जाना होगा। साथ ही केवाईसी अपडेट भी करवाना होगा। केवाईसी से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज को जमा करवाने के बाद ही आपका बैंक खाता फिर से एक्टिव हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- इस तारीख से पहले Free में Aadhaar करें Update
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
3 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
7 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
11 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
12 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
13 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
16 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
17 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
17 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
17 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines