पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करोड़ों खाताधारकों के लिए एक बेहद जरूरी और काम की खबर आई है. PNB ने उन बैंक खातों को पूरी तरह बंद करने का नोटिस जारी किया है जो लंबे समय से इनएक्टिव पड़े हैं और जिनमें जीरो बैलेंस है. बैंक ने 26 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक सूचना जारी कर बताया है कि ऐसे खातों का गलत इस्तेमाल रोकने और सुरक्षा के लिहाज से इन्हें बंद करने का फैसला लिया गया है. अगर आपका भी पीएनबी में ऐसा कोई खाता है, तो आपके पास 10 नवंबर 2026 तक ईकेवाई कराने का समय है.
कौन-कौन से PNB अकाउंट होंगे बंद?
पंजाब नेशनल बैंक के नोटिफिकेशन के अनुसार ऐसे बैंक अकाउंट जिनमें 30 सितंबर 2026 तक पिछले 3 सालों से ग्राहक द्वारा कोई लेन-देन (Transaction) नहीं किया गया है. ऐसे निष्क्रिय खाते जिनमें एक भी रुपया नहीं यानी शून्य बैलेंस है. ऐसे खातों को बंद होने से बचाने के लिए ग्राहकों को 10 नवंबर 2026 से पहले अपना e-KYC (केवाईसी अपडेट) पूरा कराकर खाते को दोबारा चालू (Reactivate) कराना होगा.
नियमित ग्राहकों के लिए 31 अक्टूबर तक का डेडलाइन
इसके अलावा, जिन सामान्य/सक्रिय खातों का री-केवाईसी (Re-KYC) 30 सितंबर 2026 तक पेंडिंग है, उन्हें 31 अक्टूबर 2026 तक केवाईसी अपडेट कराने को कहा गया है. अगर 31 अक्टूबर तक केवाईसी नहीं हुआ, तो बैंक आपके खाते से लेन-देन (Operations) पर रोक/प्रतिबंध लगा सकता है.
घर बैठे e-KYC अपडेट करने के आसान तरीके
अगर आपकी केवाईसी डिटेल्स (नाम, पता आदि) में कोई बदलाव नहीं हुआ है, तो आपको बैंक शाखा जाने की भी जरूरत नहीं है. आप इन आसान तरीकों से केवाईसी पूरा कर सकते हैं:
SMS के जरिए :
अगर आपकी कोई भी जानकारी नहीं बदली है, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज टाइप करें KYCNC और इसे 9264092640 या 5607040 पर भेज दें.
PNB ONE ऐप के जरिए:
PNB ONE App में लॉगिन करें. My Profile > Check KYC Status > Update KYC पर जाएं और प्रक्रिया पूरी करें.
इंटरनेट बैंकिंग (IBS) के जरिए:
PNB की आधिकारिक नेट बैंकिंग में लॉगिन करें. Personal Settings में जाकर Check KYC Status पर क्लिक करें और Update KYC चुनें.
ईमेल या डाक के जरिए:
अपने आधार कार्ड/पैन कार्ड की सेल्फ-अटेस्टेड (हस्ताक्षरित) कॉपी अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से अपनी होम ब्रांच की ईमेल आईडी पर भेजें या डाक/कूरियर से भेज दें.
ब्रांच जाकर:
आप अपनी नजदीकी किसी भी पीएनबी शाखा (PNB Branch) में जाकर अपने पहचान पत्र और पते के प्रमाण पत्र जमा करके केवाईसी अपडेट करा सकते हैं.
खाताधारक तुरंत क्या करें?
अगर आपका कोई पुराना PNB खाता है जिसका इस्तेमाल आप काफी समय से नहीं कर रहे हैं, तो तुरंत अपना बैलेंस और स्टेटस चेक करें. खाते को चालू रखने के लिए 10 नवंबर 2026 से पहले केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें.
संबंधित खबरें
सस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
1 hr ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
3 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
3 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
5 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
6 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
6 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
7 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
21 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
22 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines