Makar Sankranti Public Holidays: मकर संक्रांति पर लगातार 5 दिन लोगों की छुट्टी रहेगी। सार्वजनिक अवकाश रहेगा, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर-बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि उत्तर भारत में लोहड़ी, मकर संक्रांति और हजरत अली के जन्मदिन का अवसर है। दक्षिण भारत में पोंगल, तिरुवल्लुवर दिवस और उझावर थिरुनल मनाया जाएगा। इसलिए राज्यों ने छुट्टियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। कुछ राज्यों में 4 दिन की छुट्टी है तो कुछ में 5 दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बीच में रविवार और दूसरे शनिवार की छुट्टी भी है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में एक हफ्ते की छुट्टी रहने वाली है।
इन त्योहार के कारण अवकाश की घोषणा
बता दें कि 14 जनवरी को देश में 3 तीन त्योहार मनाए जाएंगे। दक्षिण भारत में पोंगल, उत्तर भारत में मकर संक्रांति का त्योहार और 14 जनवरी को ही हजरत अली का जन्मदिन भी है। दक्षिण भारत में पोंगल का त्योहार सूर्य देवता की पूजा करके पारंपरिक व्यंजनों और साज-सज्जा के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन पतंग उड़ाई जाती हैं। मिठाइयां बांटकर पारिवारिक समारोह आयोजित किए जाते हैं। इसी दिन हजरत अली के जन्मदिन पर इस्लामी नेता के लिए प्रार्थना, जुलूस और सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
उत्तर भारत में 3 से 4 दिन की छुट्टी
इनफॉर्मल न्यूज डॉट कॉम के अनुसार, 11 जनवरी को दूसरा शनिवार है तो बैंक बंद रहेंगे। कई सरकारी दफ्तरों में भी दूसरे शनिवार की छुट्टी रहेगी। इसी दिन मिशनरी डे/इमोइनु इरतपा भी है। इसलिए पूर्वोत्तर भारत के आइजोल और इंफाल में छुट्टी रहेगी। 12 जनवरी को रविवार है तो पूरे देश में छुट्टी रहेगी। 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार है तो पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में छुट्टी रहेगी, क्योंकि इन राज्यों में लोहड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार है तो उत्तर भारत के कई राज्यों में छुट्टी रहेगी, क्योंकि यह हिंदुओं-पंजाबियों का खास त्योहार है।
तेलंगाना में 5 दिन की छुट्टी रहेगी
रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना सरकार के शिक्षा विभाग ने 2024-25 के लिए स्कूल कैलेंडर जारी किया था। कैलेंडर के अनुसार, राज्य में 13 से 17 जनवरी तक मकर संक्रांति की छुट्टियां रहेंगी। 11 जनवरी को दूसरे शनिवार और 12 जनवरी को रविवार की छुट्टी है। सोमवार 13 जनवरी को राज्य के सरकार कर्मचारी एक दिन का अतिरिक्त अवकाश ले सकते हैं। ऐसे में इस राज्य में वीकेंड लंबा रहने वाला है।
तमिलनाडु में 6 दिन की छुट्टी रहेगी
रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु में पोंगल के मौके पर 6 दिन की छुट्टी रहेगी। 14 जनवरी को पोंगल है। 15 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस और 16 जनवरी को उझावर थिरुनल मनाया जाएगा। शनिवार 17 जनवरी को अतिरिक्त अवकाश कर्मचारियों को दिया जाएगा। 18 और 19 जनवरी को शनिवार-रविवार की छुट्टी रहेगी।
संबंधित खबरें
हरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 hr agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 hr agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
3 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
4 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
5 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
7 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
18 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
21 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
22 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines