Public Holidays From 10 to 14 October 2024: अक्टूबर के महीने की शुरुआत से लेकर इसके खत्म होने तक, कई व्रत-त्योहार और खास दिनों की लंबी लाइन लगी हुई है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में तीन दिनों की छुट्टी रही। जबकि, दूसरे हफ्ते में भी लगातार कई दिनों तक पब्लिक हॉलिडे है। अगर आप कहीं बाहर घूमने जाना चाहते हैं या कहीं जाने का प्लान बनाने का सोच रहे हैं तो 10 से 14 तक के बीच घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
दरअसल, लगातार 5 दिनों के लिए स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहने वाले हैं। अक्टूबर महीने के दूसरे सप्ताह में 5 दिनों के लिए छुट्टी रहने वाली है। आइए जानते हैं कि किन-किन वजहों से सरकारी छुट्टी रहने वाली है।
10 अक्टूबर को छुट्टी है या नहीं?
10 अक्टूबर, गुरुवार को महासप्तमी (Mahasaptami) के अवसर पर छुट्टी रहेगी। इस अवसर पर देश के कुछ राज्यों में स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। कुछ कंपनियों में महासप्तमी के दिन की छुट्टी नहीं होती है।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: अक्टूबर में कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट
पूरे देश में लगातार 3 दिनों की छुट्टी
- 11 अक्टूबर, शुक्रवार को अष्टमी (Ashtami) और नवमी (Navami) के कारण देश भर में सर्वाजनिक छुट्टी है।
- 12 अक्टूबर, शनिवार को दुर्गा पूजा (Durga Puja) और दशहरा (Dussehra) के अवसर पर स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।
- 13 अक्टूबर, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण देश भर के स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।
14 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी या नहीं?
10 अक्टूबर, 11 अक्टूबर, 12 अक्टूबर, 13 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को भी छुट्टी रहने वाली है, लेकिन 14 अक्टूबर को दुर्गा पूजा या दासिन के कारण गंगटोक (सिक्किम) में स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंकों की छुट्टी रहेगी।
2 दिन के बाद फिर 17 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को छुट्टी
- 14 अक्टूबर के बाद 17 अक्टूबर, गुरुवार को कटि बिहु और वाल्मीकि जयंती के कारण छुट्टी रहेगी।
- 20 अक्टूबर, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण पब्लिक हॉलिडे रहेगा।
29 से 31 अक्टूबर तक भी रहेगी छुट्टी
29 और 30 अक्टूबर को दिवाली से संबंधित त्योहार के चलते कुछ राज्यों में छुट्टी रहेगी। 31 अक्टूबर, गुरुवार को दिवाली (Diwali) और नरक चतुर्दशी (Naraka Chaturdashi) के कारण देशभर में छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- 2025 में कब-कब रहेगी छुट्टी? यहां पूरे साल की पब्लिक हॉलिडे लिस्ट
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
6 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
11 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines