Public Holidays in June 2025: साल की शुरुआत से पहले ही सरकार की ओर से छुट्टियों की लिस्ट को साझा कर दिया जाता है। जबकि, हर महीने की शुरुआत से पहले भी आप जान सकते हैं कि कब-कब और किस राज्य में सरकारी छुट्टी रहेगी। बात करें साल 2025 के छठवें महीने यानी जून की तो इस महीने कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं रहेगा। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के अलावा कोई राष्ट्रीय छुट्टी नहीं है जब देश भर में अवकाश लागू हो सकेगा। हालांकि, जून में राज्य अवकाश जरूर हैं। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सरकारी छुट्टियां रहेंगी या नहीं?
जून 2025 में सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट
जून के महीने में कुल 11 सरकारी छुट्टी हैं, लेकिन वो अलग-अलग राज्य के लिए लागू हैं। इस महीने बकरा ईद और रथ यात्रा जैसे खास अवसर हैं और इस दिन राज्य का अवकाश रहेगा। आइए जानते हैं किस-किस तारीख और अवसर पर कहां सार्वजनिक छुट्टी रहेगी?
जून में पब्लिक हॉलिडे कब-कब?
1 जून, रविवार को देशभर में साप्ताहिक छुट्टी है।
7 जून, शनिवार को बकरीद या ईद-उल-अजहा है। इस दिन देश के कई राज्यों में सरकारी छुट्टी रहेगी।
8 जून, रविवार को बकरीद के अवसर पर जम्मू और कश्मीर में छुट्टी है। जबकि, रविवार होने के कारण पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी है।
11 जून, बुधवार को संत गुरु कबीर जयंती है। इस अवसर पर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सरकारी छुट्टी रहेगी।
12 जून, गुरुवार को गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन है। इस दिन जम्मू और कश्मीर में सरकारी छुट्टी है।
14 जून, शनिवार को पहिली राजा के अवसर पर उड़ीसा में सरकारी छुट्टी है।
15 जून, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण देश भर में हॉलिडे रहेगा।
22 जून, रविवार को देशभर में साप्ताहिक छुट्टी है।
27 जून, शुक्रवार को रथ यात्रा है। इस वजह से मणिपुर और उड़ीसा में सरकारी छुट्टी रहेगी।
29 जून, रविवार को देशभर में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
30 जून, सोमवार को रेमना नी है। इस अवसर पर मिजोरम में सरकारी छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: जून में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब और कहां रहेगी बैंकों की छुट्टी
संबंधित खबरें
Diwali के बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
20 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
3 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
5 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
6 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
18 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
20 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
21 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines