Public Holidays 2025: सरकार की ओर से साल 2025 में दी जाने वाली छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। एक सर्कुलर के माध्यम से जानकारी दी गई है कि 2025 में 17 राजपत्रित छुट्टियां (Gazetted Holidays) और 34 प्रतिबंधित छुट्टियां (Restricted Holidays) रहेंगी। हर साल की शुरुआत से पहले ही छुट्टियों की लिस्ट जारी हो जाती है। इनमें स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर से लेकर अन्य विभागों के लिए भी छुट्टियों की तारीख होती है।
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट को जारी किया है। रविवार के अलावा किस खास अवसर पर सार्वजनिक छुट्टियां रहेंगी? आइए जान लेते हैं।
राजपत्रित छुट्टियां और प्रतिबंधित छुट्टियों में अंतर?
दरअसल, राजपत्रित छुट्टियां (Gazetted Holidays) और प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holidays) के बीच सबसे मुख्य अंतर ये है कि गजेटेड हॉलिडे अनिवार्य है। जबकि, प्रतिबंधित छुट्टियां ऑप्शनल होती हैं। इस वैकल्पिक छुट्टी को संगठन द्वारा अपने कर्मचारियों के सांस्कृतिक या धार्मिक कार्यक्रम के तहत प्रदान किया जाता है।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays in October: कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें हॉलिडे लिस्ट