Public Holidays From 29 October to 3 November 2024: अक्टूबर का आखिरी सप्ताह और नवंबर का शुरुआती सप्ताह त्योहारों के साथ रहने वाला है। फेस्टिवल सीजन के तहत लोगों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बाजारों में शॉपिंग करने के लिए लोग घर से बाहर निकलें लगे हैं। आगामी दिनों में होने वाली छुट्टियों के लिए अभी से लोगों ने हॉलिडे प्लान कर लिया है, तो कुछ ये जानने में लगे हुए हैं कि धनतेरस और छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली से लेकर भाई दूज तक की छुट्टियां है या नहीं?
अगर आप भी आगामी त्योहारों की छुट्टियों को लेकर परेशान हैं तो आइए जानते हैं कि बैंक, कॉलेज, स्कूल और दफ्तर धनतेरस, छोटी-बड़ी दीपावली और भाई दूज पर बंद रहेंगे या नहीं?
क्या धनतेरस की छुट्टी है?
छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार होता है। धनतेरस से भाई दूज तक लगातार 5 दिन के लिए त्योहारी माहौल रहता है। इस दौरान सभी मार्केट खुली रहती हैं। दिवाली की शुरुआत के तहत कई जगहों पर सार्वजनिक छुट्टी होती है। इस बार 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस है। इस अवसर पर कुछ राज्यों में ऑप्शनल छुट्टी है।
क्या छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी की छुट्टी हैं?
धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली है जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। 30 अक्टूबर 2024 को ऑप्शनल हॉलिडे है। इसका मतलब ये है कि इस दिन सरकारी छुट्टी नहीं है लेकिन विभिन्न राज्य और संस्थान की ओर से छोटी दिवाली पर छुट्टी दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें- 2025 में कब-कब रहेगी छुट्टी? यहां पूरे साल की पब्लिक हॉलिडे लिस्ट
31 अक्टूबर को छुट्टी है या नहीं?
धनतेरस और छोटी दिवाली के बाद बड़ी दिवाली है जो दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इसे लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन भी है कि दिवाली 31 अक्टूबर को या 1 नवंबर को है। रात का त्योहार होने के कारण 31 अक्टूबर को देशभर में दिवाली मनाई जाएगी। इस अवसर पर पब्लिक हॉलिडे रहेगा। देशभर के बैंक, कॉलेज, दफ्तर और स्कूल बंद रहेंगे।
1 नवंबर को छुट्टी रहेगी या नहीं?
1 नवंबर, शुक्रवार को कुट, पुडुचेरी मुक्ति दिवस, हरियाणा दिवस, कर्नाटक राज्योत्सव और केरल पिरवी के अवसर पर देश के चुनिंदा राज्यों में पब्लिक हॉलिडे है। मणिपुर, पुडुचेरी, हरियाणा, कर्नाटक और केरल में 1 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।
2 नवंबर को छुट्टी रहेगी या नहीं?
2 नवंबर, शनिवार को गोवर्धन पूजा है। इस अवसर पर देश के कई राज्यों में छुट्टी रहेगी। गोवर्धन पूजा की वजह से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार और दिल्ली में पब्लिक हॉलिडे है। इसके अलावा 2 नवंबर को विक्रम संवत नववर्ष, बलिप्रतिपदा और निंगोल चाकौबा के अवसर पर देश के कुछ जगह छुट्टी रहेगी।
भाई दूज के अवसर पर छुट्टी रहेगी या नहीं?
3 नवंबर, रविवार को भाई दूज है। इस अवसर पर देश के कई राज्यों में छुट्टी रहती है। हालांकि, इस बार रविवार होने के कारण देशभर में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी जिस वजह से सभी बैंक, कॉलेज और स्कूल बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- LIC दे रहा सिर्फ 100 रुपये रोजाना की SIP से तगड़ा मुनाफा! जानें कैसे मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
36 mins agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
12 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
14 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
15 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
17 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
21 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
23 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines