Public Holidays 2025: जनवरी से लेकर दिसंबर तक, किसी महीने 3 तो किसी माह 4 दिन लगातार रहेंगी छुट्टियां!

Public Holidays 2025: साल 2025 में लंबी छुट्टियां रहेंगी। किसी महीने 3 तो किसी माह 4 दिन तो किसी महीने 5 दिनों की लगातार छुट्टी रहने वाली है। आइए जानते हैं कि कब-कब 2025 में लॉन्ग वीकेंड रहेगा?

Public Holidays 2025 Long Weekend list

लंबे सप्ताहांत 2025 सूची

Public Holidays 2025: बस कुछ दिनों बाद हम सभी साल 2024 को अलविदा कह देंगे और नए साल की ओर अपना कदम बढ़ा लेंगे। इससे पहले साल 2025 में होने वाली छुट्टियों के बारे में जान लेना हमारे लिए जरूरी है जिससे हम कोई योजना बना सकेंगे। नया साल 2025 उन लोगों के लिए खास रहने वाला है जो लंबी छुट्टी का इंतजार करते हैं। एक या दो दिन नहीं, उन्हें एक साथ 4 से 5 दिनों की कम से कम छुट्टियां चाहिए होती हैं, तो ऐसे लोगों के लिए साल 2025 के सभी महीने खास रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि साल 2025 में कब-कब लंबी छुट्टियां रहेंगी?

विज्ञापन

2025 में रहेंगे 12 Long Weekend

साल 2025 में 12 लॉन्ग वीकेंड रहेंगे। जनवरी से लेकर दिसंबर के महीने में लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं। किसी महीने लगातार 3 दिनों की छुट्टी रहेगी, तो किसी महीने 4 और 5 दिनों तक लगातार लंबी छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

जनवरी 2025 में लंबी छुट्टी कब-कब?

11 जनवरी 2025 को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि, जिन लोगों की शनिवार को छुट्टी रहती है उनके लिए भी शनिवार और रविवार दोनों की छुट्टी एक साथ हो जाएगी।

12 जनवरी 2025 को रविवार होने के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

13 जनवरी 2025 को सोमवार है और अगर आप इस दिन छुट्टी ले लेते हैं तो आपके लिए चार दिनों का लॉन्ग वीकेंड रहेगा। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ इन लंबी छुट्टी का मजा उठा सकेंगे।

14 जनवरी 2025 को मंगलवार और पोंगल/मकर संक्रांति का त्योहार है जिस कारण छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

फरवरी 2025 में कब है पब्लिक हॉलिडे?

फरवरी में लंबी छुट्टियां नहीं है। इस महीने 4 छुट्टियां रहेंगी। 2 फरवरी रविवार को बसंत पंचमी, 12 फरवरी बुधवार को गुरु रविदास का जन्मदिन, 19 फरवरी बुधवार को शिवाजी जयंती और 23 फरवरी रविवार स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिन है। इन खास दिनों में राज्य अनुसार या देश के कुछ चुनिंदा राज्यों में अवकाश रहेगा।

मार्च में दो बार रहेंगी लंबी छुट्टियां

13 मार्च 2025 से 16 मार्च तक आप लॉन्ग वीकेंड का मजा उठा सकते हैं। 13 मार्च 2025 को होलिका दहन, 14 मार्च 2024 को होली, 15 मार्च को शनिवार और 16 मार्च को रविवार है।

विज्ञापन

दूसरा लॉन्ग वीकेंड 29 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक रहेगा। 29 मार्च को शनिवार, 30 मार्च को रविवार और 31 मार्च को ईद-उल-फितर के कारण लंबी छुट्टी रहेगी।

अप्रैल 2025 में भी दो बार रहेंगी लंबी छुट्टियां

10 अप्रैल 2025 से 13 अप्रैल 2025 तक लंबी छुट्टी रहेगी। 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 11 अप्रैल को आप छुट्टी ले सकते हैं। इसके बाद 12 अप्रैल को शनिवार है और 13 अप्रैल को रविवार की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

अप्रैल में 18 तारीख से 20 तारीख तक लंबी छुट्टी हो सकती है। 18 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण छुट्टी रहेगी। 19 अप्रैल को शनिवार और 20 अप्रैल को रविवार की छुट्टी रहेगी।

मई 2025 में कब है अवकाश?

10 से 12 मई 2025 तक लॉन्ग वीकेंड का मजा उठा सकते हैं। आपकी शनिवार की छुट्टी होती है तो 10 मई को शनिवार है, 11 मई को रविवार और 12 मई सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर छुट्टी है।

विज्ञापन

जून और जुलाई 2025 में नहीं है ज्यादा छुट्टी

साल 2025 में जून और जुलाई के महीने में कोई ज्यादा छुट्टी नहीं है। 7 जून, शनिवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर छुट्टी रहेगी। जुलाई में 6 तारीख को मुहर्रम की छुट्टी रहेगी। दोनों महीनों में रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

अगस्त 2025 में भी है लंबी छुट्टियां

15 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक लंबी छुट्टी रहेगी। 15 अगस्त शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त शनिवार को जन्म अष्टमी और 17 अगस्त रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

सितंबर 2025 में कब रहेंगी लंबी छुट्टियां?

5 सितंबर से 7 सितंबर 2025 तक लंबी छुट्टी रहेगी। 5 सितंबर, शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद और ओणम की छुट्टी है। 6 सितंबर को शनिवार और 7 सितंबर को रविवार की छुट्टी है।

विज्ञापन

अक्टूबर में सबसे ज्यादा लंबी छुट्टियां

अक्टूबर में 1 से 5 तारीख तक लंबी छुट्टी रहेगी। 1 अक्टूबर को महानवमी, 2 अक्टूबर को दशहरा और गांधी जयंती है। इसके 3 अक्टूबर को आप छुट्टी ले सकते हैं। शनिवार की छुट्टी रहती है तो 4 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी और 5 अक्टूबर को रविवार के कारण वीकली हॉलिडे रहेगी।

अक्टूबर में दूसरी लंबी छुट्टी 18 से 20 अक्टूबर तक हो सकती है। इस दौरान शनिवार, रविवार और 20 अक्टूबर को दिवाली के कारण छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

इसके बाद तीसरी लंबी छुट्टी 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक रहेगी। 23 अक्टूबर को भाई दूज की छुट्टी है। 24 अक्टूबर को आप छुट्टी ले सकते हैं। बाकी 25 और 26 अक्टूबर को शनिवार और रविवार है।

नवंबर में नहीं है लंबी हॉलिडे

नवंबर में सिर्फ दो दिन छुट्टी रहेंगी। इसके अलावा रविवार और जिनके लिए शनिवार की छुट्टी होती है बस वो ही दिन रहेंगे जब आप घर पर आराम कर सकते हैं। 5 नवंबर 2025 को गुरु पर्व या गुरु नानक जयंती के अवसर पर अवकाश रहेगा। 24 नवंबर 2025 को गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस के अवसर पर अवकाश रहेगा।

विज्ञापन

दिसंबर में लंबी छुट्टियों की लिस्ट

साल 2025 के दिसंबर में लगातार 4 दिनों की छुट्टी रहेगी। 25 दिसंबर को क्रिसमस, 26 दिसंबर शुक्रवार को आप छुट्टी ले सकते हैं। 27 दिसंबर शनिवार को छुट्टी रहेगी। 28 दिसंबर 2025 को रविवार है और इस दिन साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ