Public Holiday on 16 May 2025: मई का महीना खास दिन और पर्व के साथ है। 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कई जगह बैंकों की छुट्टी रही। जबकि, स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर भी बंद रहे। 14 और 15 मई को देशभर के बैंक खुले हैं, लेकिन 16 मई शुक्रवार को बैंकों की छुट्टी हो सकती हैं। अगर आपको कोई जरूरी काम निपटाना है या फिर कहीं जाने का सोच रहे हैं तो पहले ही जान लीजिए कि 16 मई को आपके राज्य में सरकारी छुट्टी है या नहीं?
क्यों हो सकती है 16 मई को सरकारी छुट्टी?
16 मई, शुक्रवार को सिक्किम राज्य दिवस (Sikkim Day 2025) है। भारत के 22वें राज्य बनने के उपलक्ष्य में सिक्किम राज्य दिवस मनाया जाता है और इस दिन राजकीय अवकाश रहता है। हालांकि, देश के अन्य राज्य में 16 मई को सरकारी छुट्टी नहीं है।
सिक्किम राज्य दिवस पर क्या-क्या रहेगा बंद?
- राज्य के सभी प्रमुख बैंक बंद रहेंगे।
- स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
- कॉलेज बंद रहेंगे।
- सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
- प्राइवेट कंपनियां भी बंद रह सकती हैं।
17 मई को छुट्टी रहेगी या नहीं?
17 मई को शनिवार है और इस दिन सिर्फ वो ही ऑफिस बंद रहेंगे जिनके यहां साप्ताहिक छुट्टी का हिस्सा शनिवार है। इसका मतलब की 5 दिन वर्किंग कार्यालय की ही छुट्टी रहेगी। हालांकि, देश के सभी बैंक, स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे।
18 मई को कहां-कहां रहेगी छुट्टी?
18 मई, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण देश के सभी राज्य के बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज की छुट्टी रहेगी। वो दफ्तर भी बंद रहेंगे जहां रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होती है।
बैंक बंद होने पर क्या काम कर सकते हैं?
अगर आपके राज्य में बैंक की छुट्टी है तो कुछ काम को फिर भी आप कर सकते हैं। बैंक जाकर करवाने वाले काम जैसे- ड्राफ्ट या चेक जमा करवाना, केवाईसी करवाना आदि नहीं किया जा सकता है, लेकिन ATM से कैश निकाल सकते हैं। बैंकिंग ऐप या इंटरनेट बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: मई में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी? यहां चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
9 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
13 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
14 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
16 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
20 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines