Provident Fund के पैसे अब घर बैठे निकालने हुए आसान, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Provident Fund Money Withdrawal: भविष्य निधि या प्रोविडेंट फंड या फिर पीएफ जैसे इन शब्दों से नौकरीपेशा व्यक्ति जरूर वाकिफ होंगे, क्योंकि ये एक ऐसी रकम है जिसका फायदा ज्यादातर नौकरीपेशा लोग रिटायरमेंट के बाद उठाना पसंद करते हैं। यहां तक की कुछ नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ का पैसा बेटी की शादी या घर को बनाने जैसे कामों के लिए भी काम आता है। जबकि, कुछ नौकरीपेशा साथियों को पीएफ की सही जानकारी ही नहीं होती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो पीएफ (What is PF) के बारे में नहीं जानते हैं और ना ही आपको ये जानकारी है कि कैसे घर बैठे पीएफ के पैसे (How to Withdraw PF Money) को निकाला जा सकता है, तो आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPF) यानी पीएफ एक रिटायरमेंट प्लान है। इसके तहत कर्मचारी और कंपनी दोनों की तरफ से बैंक खाते में बराबर की हिस्सेदारी के साथ योगदान दिया जाता है। जबकि, सरकार की तरफ से इस पर सालाना ब्याज दिया जाता है। पीएफ के पैसे को रिटायरमेंट के बाद यानी नौकरी की उम्र पूरी हो जाने के बाद अगर निकाला जाए तो अच्छा खासा अमाउंट निकाल सकता है।
अक्सर लोगों का ये सवाल रहता है कि क्या वो पीएफ के पैसों को अपने रिटायरमेंट से पहले निकाल सकते हैं? तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि संगठन इमरजेंसी के दौरान पैसे निकालने की अनुमति दी जाती है। अगर आपको अचनाक से पैसे की जरूरत पड़ गई है। किसी तरह की कोई मेडिकल इमरजेंसी, लोन चुकाना या कुछ अन्य इमरजेंसी काम है तो आप उन कारणों को बताकर PF का पैसा निकाल सकते हैं। पीएफ के पैसे आप घर बैठे ऑनलाइन तरीका अपनाकर निकाल सकते हैं।
आप मिस्ड कॉल के जरिए PF बैलेंस का पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर से 011 22901406 को डायल करके मिस्ड कॉल देनी होगी। इसके बाद आपके नंबर पर SMS आ जाएगा, जिससे आपको अपने पीएफ बैलेंस का पता चल सकेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: