Provident Fund Alert: ऑनलाइन धोखाधड़ी की बढ़ती दर को देखते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने ग्राहकों को इंटरनेट धोखाधड़ी के जोखिम को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की है। ईपीएफओ ने एक ट्वीट में भविष्य निधि खातों को ऑनलाइन जोखिम से बचाने के लिए ग्राहकों के लिए उपाय सुझाए हैं।
फर्जी योजनाओं और घोटालेबाजों के बारे में ग्राहकों को सतर्क रहने के लिए कहते हुए, ईपीएफओ ने भविष्य निधि खातों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के तरीके साझा किए हैं।
और पढ़िए –Axis Bank FD Rate Increased: एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें बढ़ाई हैं, नए रेट देखें
जारी किया ये बड़ा अपडेट
ट्विटर पोस्ट में, ईपीएफओ ने अपने सदस्य को महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के खिलाफ चेतावनी दी है, भले ही कोई कहे कि वो EPFO का प्रतिनिधि होने का दावा ही क्यों ना करे। रोजगार निकाय ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह कभी भी ग्राहकों से फोन या सोशल मीडिया पर आधार, पैन, यूएएन, बैंक खाता या ओटीपी जैसी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने के लिए नहीं कहता है।
ईपीएफओ ने एक ट्वीट में कहा, ‘#ईपीएफओ कभी भी अपने सदस्यों से फोन या सोशल मीडिया पर आधार, पैन, यूएएन, बैंक खाता या ओटीपी जैसे व्यक्तिगत विवरण प्रदान करने के लिए नहीं कहता है।’
पीएफ सब्सक्राइबर्स को ध्यान देना चाहिए कि ईपीएफओ कभी भी अपने सदस्यों को अपनी सेवाओं के लिए व्हाट्सएप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पैसा जमा करने के लिए नहीं कहता है। ईपीएफओ ने सदस्यों से यह भी कहा कि वे ईपीएफओ अधिकारियों की आड़ में अपने व्यक्तिगत विवरण साझा करने या पैसे भेजने के लिए कॉल और संदेशों का जवाब न दें।
और पढ़िए –Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट, आज के टॉप गेनर अदानी इंटरप्राइजेज तो इनफोसिस पर दवाब
कैसे करें पीएफ खातों की सुरक्षा?
हालांकि, यदि आपको ईपीएफओ के अधिकारियों का दावा करने वाले प्रतिनिधियों से आपके यूएएन विवरण या पैन या आधार नंबर साझा करने के लिए कॉल या संदेश प्राप्त हो रहे हैं, तो आपको तुरंत ईपीएफओ को सूचित करना चाहिए। इसके अलावा, ईपीएफओ ने कहा कि ग्राहक ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट – www.epfindia.gov पर पहुंच सकते हैं।
संबंधित खबरें
अदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
39 mins agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 hr agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
7 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
7 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
7 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
7 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
9 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
10 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
10 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines