Property Buying Tips: किसी भी जमीन को खरीदने के लिए क्या जरूरी होता है? सबके मन में एक ही जवाब आएगा कि जिससे जमीन खरीद रहे हैं वह जान पहचान वाला होना जरूरी है ताकि किसी तरह की दिक्कत न आए। लेकिन आपको बता दें इतना काफी नहीं। कई बार ऐसी ही जान पहचान होने की गलतफहमी आपके पैसे डुबा सकती है। इसके लिए जमीन खरीदने से पहले कुछ बातों का आपको ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जानिए IAS ऑफिसर दीपक रावत ने जमीन फ्रॉड से बचने के लिए क्या टिप्स दिए हैं।
किन बातों का रखें ध्यान?
1- आजकल लोग कई नए तरीकों से फ्रॉड करते हैं। लोग एक गलती की वजह से अपनी जिंदगी भर की कमाई एक झटके में गवां देते हैं। कई बार प्रोपर्टी बेचने के नाम पर फ्रॉड किए जाते हैं। अगर आप भी किसी प्रोपर्टी को खरीदने का प्लान बनाएं तो सबसे पहले उसकी लेटेस्ट खतौनी को निकाल लें। इससे पता चलता है कि जो आपको जमीन बेच रहा है असल में वह उसका मालिक है भी कि नहीं।
ये भी पढ़ें: आखिरी मौका! आज के बाद नहीं मिलेंगे नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट, जल्दी करें आवेदन
2- इसके अलावा दूसरा तरीका है कि आप अपने पास के सरकारी ऑफिस में जाएं जहां पर सभी जमीनों की जानकारी मिल जाती है। इससे आप 15 सालों में उस जमीन का मालिक कौन-कौन रह चुका है इसकी जानकारी ले सकते हैं। इस जमीन पर इन 15 सालों के दौरान कोई विवाद तो नहीं हुआ इसका पता कर सकते हैं।
प्रॉपर्टी पर लोन तो नहीं?
कई बार जमीन के मालिक ने उस प्रोपर्टी पर लोन ले रखा होता है, लेकिन वह उसी लोन वाली जमीन को दूसरे को बेच देता है। इससे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसका पता लगाने का सबसे आसान तरीका होता है कि आप किसी बैंक में उस प्रोपर्टी पर लोन अप्लाई कर सकते हैं। इससे एक फायदा होगा कि बैंक पैसा देने से पहले उस जमीन की अच्छी से तहकीकात करेगा, जिससे आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।
अगर पूरी जानकारी सही मिलने के बाद आप जमीन खरीद लेते हैं तो सबसे पहले एक काम करना चाहिए, वह है उस जमीन की बाउंड्री करवाना। जमीन खरीदने से पहले इन सभी बातों को ध्यान में रखेंगे तो सुनिश्चित तौर पर जमीन खरीद फरोख्त में हो रहे फ्रॉड के मामलों से बचा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: खुशखबरी! जेवर एयरपोर्ट के पास YEIDA लॉन्च करेगा सस्ते प्लॉट की नई योजना
संबंधित खबरें
दुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
26 mins ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
1 hr agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
13 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
15 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
16 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
18 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
22 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines