---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

टैक्स में छूट समेत 4 बड़े फायदे हैं लड़कियों के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने के, आज ही उठाएं लाभ

Benefits of Buying a Property in a Woman's Name: पुरुषों की जगह अगर लड़कियों व महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदी जाती है, तो उन्हें बैंक और सरकारी योजना के तहत प्राथमिकता मिलती है। इसके अलावा उन्हें वित्तीय लाभ भी होता है। चलिए जानते हैं महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने के फायदे के बारे में।

---विज्ञापन---

Benefits of Buying a Property in a Woman’s Name: आज के समय में महिलाएं हर एक फील्ड में अपना दमखम दिखा रही हैं। शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र है, जहां पुरुषों से पीछे महिलाएं हो। हालांकि महिलाओं व लड़कियों को सक्षम बनाने के लिए सरकार भी अपनी योजनाओं के तहत कई तरह के प्रयास करती हैं। सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर व सक्षम बनाने के लिए कई योजना बनाई है। वहीं महिलाएं अगर अपने नाम पर प्रॉपर्टी खरीदती हैं, तो उन्हें पुरुषों के मुकाबले ज्यादा फायदा होता है। उन्हें टैक्स में छूट के साथ-साथ वित्तीय लाभ भी होता है। चलिए जानते हैं लड़कियों व महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने के चार बड़े फायदों के बारे में।

इंटरेस्ट रेट

अगर महिलाएं अपने नाम पर मकान खरीदती हैं, तो उन्हें बैंक से लोन लेने पर पुरुषों के मुकाबले इंटरेस्ट रेट कम देना होता है। ऐसे में हर महीने देने वाली EMI भी कम होती है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prof. Vinny Arora (@moneyvsme)

ये भी पढ़ें- IRCTC ने कश्मीर समेत 5 लोकेशंस का निकाला सस्ता टूर, जानें इस पैकेज में क्या-क्या है खास

---विज्ञापन---

लोन अप्रूवल

अगर महिलाएं अपने नाम पर मकान या कोई भी नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन लेती हैं, तो ये संभावना ज्यादा होती है कि पुरुषों के मुकाबले उन्हें लोन जल्दी मिल जाएगा। इसके अलावा महिलाओं द्वारा बैंक से लोन लेने पर सोने के सिक्के, हॉलीडे कूपन और तरह-तरह के गिफ्ट भी दिए जाते हैं।

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन चार्जेज

प्रॉपर्टी खरीदने के बाद उसका रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। पुरुषों की जगह अगर महिलाएं अपने नाम पर प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराती हैं, तो उनके लिए गवर्नमेंट प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन चार्ज पुरुषों के मुकाबले बहुत कम हैं। दिल्ली में कोई महिला अगर अपने नाम पर प्रॉपर्टी खरीदती है, तो उन्हें 2% गवर्नमेंट प्रॉपर्टी चार्ज कम देना पड़ता है। जैसे कि कोई महिला दिल्ली में अपने नाम पर एक करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदती है, तो उनको कम से कम दो लाख रुपये कम देने होते हैं।

---विज्ञापन---

सरकारी योजना

गवर्नमेंट हाउसिंग स्कीम यानी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत महिलाएं अगर घर व प्रॉपर्टी खरीदती हैं, तो उन्हें कम इंटरेस्ट रेट देना होता है।

ये भी पढ़ें- IRCTC करा रहा है लेह-लद्दाख की सैर, जानें टूर पैकेज में क्या-क्या है खास

First published on: Jun 07, 2024 09:22 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola