Profitable Business: स्टिक मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में प्रवेश करने का एक शानदार तरीका अगरबत्ती बनाने की कंपनी शुरू की जाए। यह बिजनेस काफी मजेदार है। साथ ही कंपनी खोलने वालों के लिए यह भारत में सफल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी खोलने का भी अच्छा मौका है।
शुरू करने से पहले, कुछ चीजें हैं जो आपको जाननी चाहिए। हम इस पोस्ट में अपनी खुद की अगरबत्ती निर्माण कंपनी शुरू करने के संबंध में कुछ सबसे महत्वपूर्ण जानकारियों पर चर्चा करेंगे, जैसे व्यवसाय पंजीकरण, लाइसेंस, निवेश, स्थान, उपकरण, कच्चा माल, मार्केटिंग, आदि।
स्टिक यानी अगरबत्ती, इसे बांस की लंबी, पतली छड़ी से बनाया जाता है। प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले सुगंधित फूलों या चंदन जैसी अन्य प्रमुख सुगंधित लकड़ी के प्रकारों का सुगंधित पेस्ट अगरबत्ती पर लगाया जाता है।
अगरबत्ती की मांग आमतौर पर अधिक होती है और उत्सव या त्योहारों के दौरान यह काफी बढ़ जाती है, इसलिए इस काम करना अच्छा रहेगा।
90 से अधिक देश अगरबत्ती का उपयोग करते हैं। भारत एकमात्र ऐसा देश है जो इन अगरबत्तियों का निर्माण करता है और अंतरराष्ट्रीय मांग को पूरा करता है।
घर से ही शुरू हो जाएगा काम?
देखा जाए तो इस बात को सोचकर ही दिल खुश हो जाता है कि हम जो काम शुरू करने जा रहे हैं, वह घर से ही किया जा सकता है। यानी बाहर कहीं जगह लेनी की कोई जरूरत नहीं। यहां एक-एक करके जानकारियां दी गईं हैं जो बिजनेस योजना से शुरू होती है और इस विशेष फर्म के लिए लोन के लिए आवेदन करने पर समाप्त होती है।
लाइसेंस की आवश्यकता
- कंपनी पंजीकरण
- जीएसटी पंजीकरण
- स्थानीय प्राधिकारी से ट्रेड लाइसेंस
- फ़ैक्टरी लाइसेंस
- प्रदूषण प्रमाणपत्र
- एसएसआई पंजीकरण
निवेश कितना लगेगा?
व्यवसाय में 40,000 रुपये से 80,000 रुपये का मासिक निवेश और लगभग 50,000 रुपये की विनिर्माण लागत की आवश्यकता होती है।
बिजनेस से लाभ
अगर बिजनेस के मुनाफ़े की बात करें तो यह बिक्री पर निर्भर करता है। लेकिन सामान्य तौर पर, निवेशक प्रति माह लगभग 1,50,000 रुपये का कारोबार कर सकते हैं। और कोई भी व्यक्ति व्यवसाय से सकल लाभ के रूप में लगभग 65,000 रुपये से 75,000 रुपये तक कमा सकता है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
11 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
16 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
16 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
17 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
19 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
22 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
22 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines