PM Vishwakarma Scheme Launched : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 73वें जन्मदिन के मौके पर देशभर के कामगारों को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी देशभर के कामगारों के लिए विश्वकर्मा योजना को लॉन्च किया। पीएम विश्वकर्मा योजना को लॉन्च करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के मौके पर इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC), द्वारका में भगवान विश्वकर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने फुटवियर उद्योग से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों से भी मुलाकात की।
इस योजना का मकसद देश के युवाओं को रोजगार और उनके शिल्प कौशल को बढ़ावा देना है। शहर से लेकर ग्रामीण तक के शिल्पकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ मिलेगा। फिलहाल इस योजना के अंतर्गत 18 तरह के व्यवसायों रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना शुभारंभ से पहले ट्वीट कर कहा कि इससे योजना देशभर के कारीगरों और शिल्पकारों का कौशल निखरेगा और इनकी बनाई चीजों को दुनियाभर में नई पहचान भी मिलेगी।’
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने इस योजना का ऐलान आम बजट 2023-24 में की थी। सरकार ने बजट में इसके लिए वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2027-28 तक यानी पांच साल के लिए 13,000 करोड़ खर्च का लक्ष्य रखा है।
विश्वकर्मा योजना का मकसद
इस योजना का मकसद हाथ और औजारों से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों के पारंपरिक कौशल को बढ़ावा देना और उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार और प्रोडक्ट्स को बाजार तक पहुंचाना है। इस योजना का उद्देश्य अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों द्वारा पारंपरिक कौशल को बढ़ावा और मजबूती देना है।
यह भी पढ़ें- PM Modi ने दुनिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर को देश को किया समर्पित, मेट्रो विस्तार का भी किया उद्घाटन
इन्हें मिलेगा पीएम विश्वकर्मा योजना का फायदा
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कुम्हार, लोहार, चर्मकार जूता बनाने वाले, माला बनाने वाले, पारंपरिक खिलौने बनाने वाले, फिशिंग नेट बनाने वाले, हथौड़ा, ताला बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, टूलकिट बनाने वाले, झाड़ू बनाने वाले, सुनार, चटाई, टोकरी, बढ़ई, मेसन, राज मिस्त्री, नाव, नाई, धोबी, दर्जी, मूर्तिकार और पत्थर तराशने वालों को फायदा मिलेगा।
ऐसे मिलेगा पीएम विश्वकर्मा योजना का फायदा
पीएम किसान योजना की तरह प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का फायदा पाने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन और फिर वैरिफिकेशन करवाना होगा। इसके बाद इस योजना के पात्र लाभार्थी को पीएम विश्वकर्मा प्रमाण-पत्र, पहचान-पत्र का सर्टिफिकेट और पीएम विश्वकर्मा योजाना का आई कार्ड दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi Yojana : ऐसा काम करने वालों से पैसे वापस ले रही सरकार, लिस्ट में कहीं आपका भी नाम तो नहीं ?
पीएम विश्वकर्मा योजना से मिलेगा ये लाभ
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में रजिस्ट्रेशन और आईकार्ड मिलने के बाद लाभार्थियो को सरकार की ओर से टूलकिट के लिए 15,000 की सहयोग राशि केंद्र सरकार की ओर प्रदान की जाएगी। ताकि वो अपना काम शुरू करने के लिए टूलकिट खरीद सकेंगे।
- इसके साथ ही लाभार्थी कामगारों को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें 500 रुपए प्रति दिन के हिसाब से स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- स्किल ट्रेनिंग के बाद कामगार को बिना किसी गारंटी के 1 लाख रुपए तक का लोन आसानी से ले सकते हैं।
- स्किल ट्रेनिंग के बाद कामगारों को सरकार की ओर एडवांस स्किल ट्रेनिंग का मौका भी उपलब्ध कराया जाएगा।
- डिजिटल लेन देन के लिए ट्रेंड कामगारों को प्रोत्साहन राशि भी योजना के लाभार्थियों को मिलेगी।
- इस योजना के लाभार्थी कामगारों को केन्द्र सरकार की ओर ब्रांडिग और इन्डोर्स के लिए भी प्लेटफार्म उपलब्ध कराई जाएगी।
संबंधित खबरें
पीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
18 mins agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
9 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
15 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
17 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
18 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
19 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
20 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
21 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
23 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines