रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ (Jio IPO) को लेकर संस्थागत निवेशकों में जबरदस्त दिलचस्पी देखने को मिली है. बुधवार, 21 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहे देश के सबसे बड़े आईपीओ को लेकर निवेशकों की लंबी कतार है. कंपनी ने शेयर बाजार में लिस्ट होने से पहले 212 एंकर निवेशकों को 8,109.85 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए हैं. वहीं, एंकर निवेशकों के लिए रखे गए शेयरों के मुकाबले संस्थागत निवेशकों की ओर से 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलने की जानकारी सामने आई है. न्यूज 24 से खास बातचीत में शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स प्रबोध ठक्कर, ठाकुर जीत सिंह और स्टॉक एक्सपर्ट रवि आर. कुमार ने बताया कि जियो आईपीओ में निवेशकों की दिलचस्पी क्यों है और उन्हें क्यों फायदा हो सकता है.
मार्केट एक्सपर्ट्स प्रबोध ठक्कर ने कहा, ‘टाइमिंग के लिहाज से देखें तो यह आईपीओ बहुत शानदार समय पर आ रहा है. आने वाले दिनों में रिलायंस ने रिफाइनरी, रिटेल और टेलीकॉम के क्षेत्र में जो रिकॉर्ड बनाए हैं, उनसे भी कहीं ज्यादा इसके रणनीतिक मायने होंगे. यह सिर्फ कंपनी, प्रमोटर और हितधारकों के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के लिए भी अहम होगा.’
प्रबोध ठक्कर ने कहा, ‘एक ही देश में 53.3 करोड़ सब्सक्राइबर्स वाली कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत महत्वपूर्ण है. यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सब्सक्राइबर बेस है. कंपनी के पास इतनी अच्छी तकनीक है, जो ग्रामीण भारत और आम आदमी के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. इसकी तकनीक डायरेक्ट-टू-सैटेलाइट है. यानी जहां वाई-फाई नहीं पहुंचेगा, जहां राउटर नहीं पहुंचेगा और जहां फाइबर कनेक्टिविटी नहीं होगी, वहां भी यह तकनीक पहुंच सकती है. यह आम जनता के लिए बहुत बड़ा तोहफा होगा.
प्रबोध ठक्कर ने कहते हैं कि रिलायंस का अपना एक ट्रैक रिकॉर्ड रहा है. जब भी कंपनी किसी क्षेत्र में पहल करती है, तो अपने वादे पूरे करने की कोशिश करती है. मुझे धीरूभाई अंबानी की एक छोटी-सी बात याद है. शुरुआत में मोबाइल पर कॉल करने के लिए 20 रुपये देने पड़ते थे. उन्होंने कहा था कि अगर इसकी कीमत पोस्टकार्ड के बराबर कर दी जाए, तभी यह सेवा बड़े पैमाने पर लोकप्रिय होगी. आज देखिए, कॉल की कीमत लगभग मुफ्त होने की स्थिति में पहुंच गई है. इसका श्रेय रिलायंस को जाता है.
प्रबोध ठक्कर ने आगे कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि इसमें निवेशकों, नियामक संस्थाओं, आम जनता, वैश्विक समुदाय, कर्मचारियों और सभी हितधारकों को काफी फायदा मिलेगा. यह एक बहुत सफल और शानदार प्रोजेक्ट साबित होगा. इसमें पीछे मुड़कर देखने वाली कोई बात नहीं है. अब अगर कंपनी की पोजिशनिंग की बात करें, तो मुझे लगता है कि यह भविष्य को ध्यान में रखकर की गई पोजिशनिंग होगी. रिलायंस के पास नई पीढ़ी का नेतृत्व है, जिसे मुकेश अंबानी जैसे अनुभवी नेता के मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा. इसलिए मेरा मानना है कि इसमें सफलता की पूरी संभावना है और इस बारे में कोई दो राय नहीं है.’
संबंधित खबरें
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का ऐलान
2 hrs ago3.8 फिटमेंट फैक्टर पर बनी बात तो 69000 रुपये होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी!
2 hrs agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs ago21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
8 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
8 hrs agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
9 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
9 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
9 hrs agoब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
20 hrs agoJio IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ पर देश-विदेश के बड़े निवेशकों की नजर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines