अडाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अडाणी को आज दत्ता मेघे इंस्टीटयूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, वर्धा द्वारा डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉ. अदानी को संस्थान के 16वें दीक्षांत समारोह के दौरान यह सम्मान मिला है। इस कार्यक्रम में उनको मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर डॉ. अडानी ने कहा कि मुझे यह डॉक्टरेट की उपाधि स्वीकार करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। यह मेरी मान्यता है कि सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है।
बता दें कि डॉ. प्रीति अडाणी को फरवरी 2020 में सामाजिक कल्याण में उनके असाधारण योगदान के लिए गुजरात लॉ सोसायटी यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके अलावा डॉ. प्रीति को जनवरी 2019 में रोटरी क्लब पालनपुर द्वारा बनास रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा फरवरी 2022 में फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन अवार्ड फॉर एक्सीलेंस फॉर सोशल इंपैक्ट से सम्मानित किया गया।
1996 में हुई थी अडाणी फाउंडेशन की स्थापना
गौरतलब है कि डॉ. प्रीति ने गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, अहमदाबाद से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री हासिल की थी। 1996 में डॉ. प्रीति अडाणी ने शहरी और ग्रामीण भारत के बीच की खाई को पाटने के लिए अदानी फाउंडेशन की स्थापना की। इसके बाद से ही डॉ. प्रीति ने इसका सफलता पूर्वक मार्गदर्शन किया है। फिलहाल अडाणी फाउंडेशन दुनिया के सबसे प्रभावशाली गैर-सरकारी संगठनों में से एक है।
ये भी पढ़ेंः मॉक ड्रिल के लिए तीन कैटेगरी में क्यों बांटे गए शहर? कैटेगरी 1 वाले ये शहर हैं सबसे अधिक संवेदनशील
अडाणी फाउंडेशन ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 1000 लखपति दीदी महिलाओं को सम्मानित किया था। फाउंडेशन ने अडाणी सोलर में कार्यरत 614 से अधिक महिलाओं को भी सम्मनित किया, जिसमें तकनीकी सहयोगी और इंजीनियर भी शामिल हैं।
जानें क्या है अडाणी फाउंडेशन
1996 से अदाणी समूह सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, स्थायी आजीविका, जलवायु कार्रवाई और सामुदायिक विकास के मुख्य क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और हाशिए के समुदायों के जीवन को सशक्त और समृद्ध बना रहा है। फाउंडेशन की रणनीतियों को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों में एकीकृत किया गया है। अदाणी फाउंडेशन वर्तमान में 21 राज्यों के 6,769 गांवों में काम कर रहा है, जो 9,1 मिलियन लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः India-UK के बीच FTA पर बनी सहमति, पीएम मोदी बोले- यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि, कितनी अहम है डील?
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
28 mins agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
2 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
3 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
5 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
9 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
11 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines