Pranjali Awasthi: कहते हैं कि हुनर कभी उम्र देखकर नहीं आता है, इस बात को सच किया है प्रांजली अवस्थी ने. सिर्फ 16 साल की उम्र में वो काम करके दिखा दिया है, जिसके लिए लोगों को कभी पूरी जिंदगी ही लग जाती है। जी हां, इस छोटी सी उम्र में प्रांजली अवस्थी ने 100 करोड़ वैल्यू का एआई स्टार्टअप, Delv.AI खड़ा कर दिया है। जब से ये खबर सामने आ रही है तभी से हर कोई हैरान हो रहा है। चलिए प्रांजली अवस्थी के बारे में आपको कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स बताते हैं।
7 साल की उम्र में कंप्यूटर से प्यार, 20 घंटे की ट्रेनिंग
प्रांजली अवस्थी ने बताया है कि 7 साल से उन्हें कंप्यूटर से लगाव हो गया था। धीरे-धीरे वो कोडिंग करना भी सीख गईं. इसके बाद पापा के साथ मिलकर कई प्रॉजेक्ट पर काम किया। कई सेमिनार अटेंड किए। इससे ये लगाव और बढ़ता गया। हालांकि कोविड का टाइम प्रांजली अवस्थी के लिए टर्निंग प्वाइंट बना। क्योंकि प्रांजली अवस्थी को अपने लिए पूरा समय मिला।
प्लान था खास तो मिल गया 3.7 करोड़ का लोन
प्रांजली अवस्थी ने मिले इस समय को अच्छे से भुनाया। दिन में 20 घंटे तक ऑनलाइन ट्रेनिंग ली। जिसके बाद से AI का प्लान इनके दिमाग में आया, और यहीं से शुरुआत होती है एआई स्टार्टअप, Delv.AI की। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को रोल को सिर्फ 16 साल की उम्र में ही समझ लिया। प्लान में दम था तो 3.7 करोड़ का लोन आसानी से मिल गया। जिसके बाद तो प्रांजली अवस्थी ने पीछे नहीं देखा।
आखिर क्या करती है प्रांजली अवस्थी की कंपनी, Delv.AI
कंपनी Delv.AI के काम की बात करें तो ये बिना किसी देरी के जानकारी प्रदान करती है। शिक्षकों के साथ स्टूडेंट्स के लिए इससे मदद होती है। Delv.AI का मकसद यही है कि बिना किसी देरी के रिजल्ट जल्दी से सामने ला पाए। Delv.AI की मार्केट वैल्यू आज 100 करोड़ के पार जा चुकी है। साथ में 10 लोग भी Delv.AI में प्रांजली अवस्थी के अंडर काम करते हैं।
संबंधित खबरें
गांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
8 mins agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
3 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
5 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines