PMJAY Scheme 5 Lakh Free Insurance: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत परिवार के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का फ्री हेल्थ इंश्योरेंस मिलता है। यह योजना देशभर के गरीब और कमज़ोर वर्ग के लोगों के लिए है। इस योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारखंड के रांची में की गई थी। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है, जिसका उद्देश्य 12 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवारों, करीब 55 करोड़ लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इस योजना का फायदा उठाने के लिए परिवार के साइज, उम्र या लिंग की कोई सीमा नहीं है। स्कीम के तहत लाभार्थी को कैशलेस इलाज मिलता है। अस्पताल में भर्ती होने से पहले के 3 दिन और भर्ती होने के बाद के 15 दिन का खर्च कवर किया जाता है। हाल ही में आयुर्वेद दिवस के मौके पर इस योजना में 70 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोगों को भी शामिल कर दिया गया है। इस स्कीम के दायरे में दवाइयां, ट्रीटमेंट फीस, डॉक्टर फीस, OT-ICU फीस शामिल है। 5 लाख के फ्री इंश्योरेंस के लिए कैसे अप्लाई करें, जाननें को देखें ये वीडियो…
स्कीम से जोड़े गए अस्पतालों की चेकिंग कैसे करें?
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की आधिकारिक वेबसाइट nha.gov.in पर जाएं। होमपेज पर PMJAY फॉर 70+ आइकन पर क्लिक करें। पेज खुलने पर List of Empanelled Hospitals आइकन पर क्लिक करेंगे तो अस्पतालों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
ऐसे बनवाएं आयुष्मान भारत कार्ड
स्कीम का फायदा उठाने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाएं और उसे आधार कार्ड से लिंक करें। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए हेल्थ सेंटर या जनसेवा केंद्र में जाएं। यहां आवेदन पत्र भरकर आधार कार्ड की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ जमा करा दें। संबंधित अधिकारी दस्तावेजों की जांच करने के बाद आयुष्मान कार्ड जारी कर देगा, जिसे सेंटर से ही हासिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:‘अगले 25 साल में 35 ट्रिलियन डॉलर वाली इकोनॉमी बन जाएगा भारत’; केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा
सीनियर सिटीजन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन योजना का फायदा उठाने के लिए NHA की वेबसाइट या आयुष्मान ऐप के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की आधिकारिक वेबसाइट nha.gov.in पर लॉगइन करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा और OTP भरकर वेरीफिकेशन करें।
खुलने वाले पेज पर PMJAY फॉर 70+ आइकन पर क्लिक करके राज्य, जिला का नाम और आधार कार्ड नंबर भरें। आधार कार्ड में रजिस्टर्ड OTP नंबर से KYC कंप्लीट करें और ताजा फोटो अपलोड करें। 15 मिनट के अंदर कार्ड डिस्प्ले हो जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकलवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:Indian Railways ने बनाया नया रिकॉर्ड! एक दिन में 3 करोड़ से ज्यादा पैसेंजरों ने ट्रेनों में किया सफर
मोबाइल ऐप से ऐसे करें आवेदन
गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करके लॉगइन करें। आधार कार्ड नंबर और फोटो अपलोड करके KYC अपडेट करें। आयुष्मान कार्ड डिस्पले हो जाएगा। डाउनलोड करके मोबाइल में सेव कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
7 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
11 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
14 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
14 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
15 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines