Pradhan Mantri Awas Yojana Update: रोटी, कपड़ा और मकान… ये तीन चीज के लिए ही हम सभी मेहनत करते हैं। हालांकि, इसके बाद जरूरत-सहूलियत के लिए हम ज्यादा से ज्यादा इच्छाएं रखते हैं। एक बार के लिए कमाई करके हम रोटी और कपड़े का तो जुगाड़ कर लेते हैं, लेकिन खुद की छत यानी अपना खुद का घर लेने का सपना पूरा करना आसान नहीं होता है। महंगाई के इस दौर में हम सभी पूरी कोशिश के साथ अपना घर लेने का सपना पूरा करना चाहते हैं। इसके लिए लोग होम लोन को भी अपनाते हैं। जबकि, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सरकार द्वारा भी विभिन्न योजनाएं निकाली जाती रहती हैं।
देश की सरकार यानी मोदी सरकार की ओर से भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना के दायरे में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग शामिल हैं। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कैसे सस्ते में मकान मिलेगा?
1 करोड़ परिवारों को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन 2.0 के तहत 5 सालों में 1 करोड़ परिवार लाभ उठा चुके हैं। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में घर बनाना, खरीदना या किराय पर लेने के लिए सरकार द्वारा 1 करोड़ शहरी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को लाभ दिया जाएगा। पीएम आवास योजना के तहत 2.30 लाख करोड़ की सरकारी मदद मिलेगी।
चार तरह के कंपोनेंट शामिल
- आधारित निर्माण (BLC)
- भागीदारी में किफायती आवास (AHP)
- किफायती किराये के आवास (ARH)
- ब्याज सब्सिडी योजना (ISS)
प्रधानमंत्री आवास योजना (अर्बन) के तहत एलिजिबल लाभार्थी ऊपर बताए गए चार घटकों में से कोई एक कंपोनेंट चुन सकता है। ब्याज सब्सिडी योजाना के अनुसार होम लोन पर ब्याज पर सब्सिडी मिल सकेगी।
ये भी पढ़ें- Home Loan Tips: इन टिप्स से होम लोन मिलने में हो सकती है आसानी
क्या है ब्याज सब्सिडी योजना?
प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन 2.0 में चार कंपोनेंट्स शामिल हैं। उन्हीं में से एक ब्याज सब्सिडी योजना भी है, जिसके तहत होम लोन पर सब्सिडी मिलेगी। उदाहरण के लिए अगर आपका मकान 35 लाख रुपये तक की कीमत वाला है तो 25 लाख रुपये तक का होम लोन लेने पर लाभार्थी को 12 सालों की अवधि के लिए पहले 8 लाख रुपये के लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी का लाभ मिलेगा। लाभार्थियों को 5 साल की अवधि पर किश्तों में पुश बटन के जरिए 1.80 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
किन्हें मिलेगा ब्याज सब्सिडी योजना का लाभ?
- कमजोर वर्ग (EWS)
- निम्न आय वर्ग (LIG)
- मध्यम आय वर्ग (MIG)
पीएम आवास योजना का कैसे और कहां से उठाएं लाभ?
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आप घर बैठे भी उठा सकते हैं। इस योजना के पात्र होने पर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट (PMAYMIS) पर जाना होगा।
ये भी पढ़ें- Personal Loan से बेहतर है ओवरड्राफ्ट! जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा?
संबंधित खबरें
गांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 hr agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
5 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
7 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines