PPF Scheme : आम आदमी के जीवन में छोटे-छोटे बचत और निवेश का खास महत्व होता है। लोग अपने खर्चों में कटौती कर अलग-अलग तरीके से पैसा बचाकर उसे कहीं न कहीं निवेश करना चाहता है ताकि भविष्य के लिए एक अच्छा फंड तैयार कर सके हैं। इन्हीं में से एक है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)। पीपीएफ स्कीम में आप छोटा-छोटा निवेश कर एक बढ़िया फंड तैयार कर सकते हैं।
पीपीएफ स्कीम (Public Provident Fund Scheme) में निवेशक को लंबे समये के लिए निवेश करना होता है। इसमें जहां निवेशक को मैच्योरिटी पर एक बढ़ियां रिटर्न मिलता है वहीं इसमें सरकारी गारंटी के पैसा निवेशक भी सुरक्षित रहता है। साथ ही इसमें मिलने वाले रिटर्न पर निवेशकों को कोई टैक्स भी नहीं देना पड़ता है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम एक लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है। इसके बाद आप जमा अपनी जमा राशि को 5-5 साल के पीरियड के लिए बढ़ा भी सकते हैं।
यह भी पढ़ें- महंगाई से कब मिलेगी राहत, मिल रहे कुछ ऐसे संकेत
इस स्कीम में आप महज 500 रुपये से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें अधिकतम निवेश की सीमा सालाना 1.5 लाख रुपये हैं। इस स्कीम के तहत आप अपने किसी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में अकाउंट खाता खुलवा कर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
सरकार इस योजना में फिलहाल (1 जनवरी 2023 से) 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दे रही है। जिसकी गणना चक्रवृद्धि ब्याज के आधार पर होती है। साथ ही इसमें निवेश बाजार के जोखिम यानी उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता है।
यह भी पढ़ें- एलपीजी सिलेंडर अब 2014 वाले रेट पर, यकीन नहीं हो रहा तो पढ़ें यह खबर
इस स्कीम के तहत अगर आप 15 साल के लिए मासिक 5000 रुपये यानी सालाना 60,000 रुपये का निवेश करते हैं तो मौजूदा इंटरेस्ट रेट के हिसाब से मैच्योरिटी पर आपको 16,00000 रुपया से अधिक मिलेगा। इसके साथ ही अगर आप अपने जमा राशी को 5-5 साल के लिए और बढ़ा देते हैं तो 25 साल बाद आपको 41 लाख रुपये से ज्यादा मिल सकता है। वहीं अगर आप इस स्कीम में हर महीने 12500 रुपये यानी सालाना डेढ़ लाख रुपये जमा करते हैं तो 25 साल बाद आपको 1 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं।
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
6 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines