हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Post Office: टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर कितना फायदा? जानें ब्याज दर, एलिजिबिलिटी और इन्वेस्ट का प्रोसेस

Post Office Time Deposit Scheme: एक आप एक ऐसी जगह निवेश करना पसंद करते हैं जहां आपकी रकम सुरक्षित रहे, तो पोस्ट ऑफिस की योजना को अपना सकते हैं जिनमें से एक टाइम डिपॉजिट स्कीम है। ये योजना क्या है? इसमें निवेश पर कितना फायदा है? कितने प्रतिशत तक सालाना ब्याज मिलता है? कौन निवेश कर सकता है? आइए पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
टाइम डिपॉजिट स्कीम (Image Credit- News 24)

Post Office Time Deposit Scheme: सिर्फ आज के बारे में सोचने वाले भविष्य में आर्थिक स्थिति की खास प्लानिंग नहीं कर पाते हैं। जबकि, जो लोग आज के साथ-साथ कल के बारे में भी सोचते हैं उन्हें आगे चलकर पैसों से संबंधित तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। भविष्य में आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए आज निवेश किए गए पैसे आगे काम आ सकते हैं। अगर आप एक ऐसे निवेशक हैं जो एक सुरक्षित जगह निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं तो सरकार की योजना को अपना सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम (TD), एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है, लेकिन ये आपके लिए कितनी बेहतर है? क्या इसमें निवेश करना सही है या नहीं? टाइम डिपॉजिट स्कीम में कितना ब्याज दर मिलता है? कितने साल तक निवेश कर सकते हैं? टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश के लिए कौन एलिजिबल है? आइए पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने के प्रोसेस आदि के बारे में भी जानते हैं।

Post Office Time Deposit स्कीम क्या है?

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम, एक तरह की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना है। इसमें अलग-अलग अवधि के साथ निवेश किया जा सकता है। सरकार की टाइम डिपॉजिट स्कीम में 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। सरकारी होने के कारण इस स्कीम में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है।

विज्ञापन

टाइम डिपॉजिट स्कीम में सालाना ब्याज कितना मिलता है?

  • एक साल की अवधि के निवेश पर 6.9% प्रति सालाना ब्याज मिलता है।
  • दो साल की अवधि के निवेश 7.0% प्रति सालाना ब्याज मिलता है।
  • तीन साल की अवधि के निवेश पर 7.1% प्रति सालाना ब्याज मिलता है।
  • पांच साल की अवधि के निवेश पर 7.5% प्रति सालाना ब्याज और 80सी के तहत कर छूट मिलता है।

टाइम डिपॉजिट स्कीम में कौन निवेश कर सकता है?

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में भारत का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है, बस उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी जरूरी है। इस स्कीम में निवेश के लिए सिंगल और जॉइंट, दोनों तरह के अकाउंट ओपन की सुविधा दी जाती है। जॉइंट अकाउंट में एक साथ 3 लोग शामिल हो सकते हैं। बच्चों के लिहाज से निवेश करने वाले माता-पिता अपने बच्चे के नाम पर टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

टाइम डिपॉजिट में कितने रुपये तक निवेश कर सकते हैं?

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट योजना में न्यूनतम निवेश 1000 रुपये तक कर सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई समय सीमा नहीं है। इस स्कीम में सालाना ब्याज मिलता है। अगर आप 5 साल तक की अवधि के लिए स्कीम अपनाते हैं तो आयकर एक्ट 80सी के तहत टैक्स पर छूट हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

टाइम डिपॉजिट में कैसे करें निवेश?

टाइम डिपॉजिट में निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस जाना होगा। यहां जाकर आपको सेविंग अकाउंट खोलना होगा या फिर टाइम डिपॉजिट के लिए एक खाता खुलवाया जा सकता है। इसके लिए एक फॉर्म भरना होगा। नाम, पता, फोन नंबर के अलावा आप जितनी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, उसे भी फॉर्म में जरूर लिखें। इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये प्रति माह निवेश कर सकते हैं। 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि के लिए निवेश करने की सुविधा दी जाती है।

ये भी पढ़ें- Fixed Deposit: 5 साल की FD पर कौन सा बैंक दे रहा है ज्यादा ब्याज दर? जानें पूरा कैलकुलेशन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola