हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Post Office Superhit scheme: 2 लाख रुपये मिलेगी ब्याज, जानिए कितना करना होगा निवेश?

विज्ञापन

Post Office Superhit scheme: बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की बढ़ती ब्याज दरों के बावजूद, गारंटीकृत आय की तलाश कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति अभी भी डाकघर योजनाओं को निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प मानते हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) मुख्य रूप से भारत के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। यह योजना उच्चतम सुरक्षा और कर बचत लाभों के साथ आय का नियमित सोर्स प्रदान करती है। 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए यह निवेश का एक उपयुक्त विकल्प है।

SCSS पर लागू वर्तमान ब्याज दर 8.2% प्रति वर्ष है। यह ब्याज दर 1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक लागू की गई थी। लेकिन अभी भी यह ही ब्याज दर लागू है। बता दें कि ब्याज का भुगतान तिमाही आधार पर किया जाएगा।

न्यूनतम जमा राशि 1,000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये है। एक लाख रुपये से कम राशि होने पर कोई व्यक्ति नकद में पैसा जमा कर सकता है। जब जमा राशि 1 लाख रुपये से अधिक हो, तो व्यक्ति को भुगतान चेक से करना होगा।

विज्ञापन

यह एक डाकघर बचत योजना है। SCSS का लाभ पाने के लिए वरिष्ठ नागरिक SCSS खाता खोल सकते हैं। वे डाकघर शाखा या अधिकृत बैंक में खाता खोल सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए अधिकतम जमा राशि 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई है।

योजना की परिपक्वता

SCSS की परिपक्वता अवधि 5 वर्ष है। हालांकि, व्यक्ति आवेदन जमा करके परिपक्वता अवधि को 3 और वर्षों के लिए बढ़ा सकते हैं। परिपक्वता अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन चौथे वर्ष में दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

वहीं, वरिष्ठ नागरिक भारतीय कर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की आयकर कटौती भी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे मिलेंगे 2 लाख रुपये

पोस्ट ऑफिस SCSS में एक बार में 5 लाख रुपये जमा करके सिर्फ ब्याज से हर तिमाही 10,250 रुपये कमा सकते हैं। 5 साल में सिर्फ ब्याज से होगी 2 लाख रुपये से भी ऊपर तक की कमाई।

विज्ञापन
  • कितने जमा करें: 5 लाख
  • कितने समय के लिए जमा करें: 5 साल
  • ब्याज दर: 8.2
  • परिपक्वता राशि: 7,05,000 रुपये
  • ब्याज आय: 2,05,000 रुपये
  • तिमाही आय: 10,250 रुपये

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola