Post Office SCSS Scheme: रिटायरमेंट के बाद हर किसी को एक निश्चित और नियमित आय की जरूरत होती है, ताकि बुढ़ापे में पैसों के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े. ऐसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए डाकघर की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) एक बेहद सुरक्षित और बेहतरीन ऑप्शन है. इस सरकारी योजना में अधिकतम 30 लाख रुपये तक का निवेश करके सालाना 2.46 लाख रुपये यानी औसतन 20,500 रुपये प्रति महीने तक की कमाई की जा सकती है. इस योजना के क्या नियम हैं और इसका फायदा कैसे उठाया जा सकता है, जानें.
8.2% ब्याज और सुरक्षित निवेश
इस योजना के तहत फिलहाल सालाना 8.2% की दर से ब्याज दिया जा रहा है. खाता खुलते समय जो ब्याज दर लागू होती है, वही पूरे मेच्योरिटी पीरियड तक मिलती है. चूंकि यह एक सरकारी योजना है, इसलिए इसमें शेयर बाजार की तरह पैसे डूबने का कोई जोखिम नहीं रहता है. हालांकि इससे औसतन 20,500 रुपये महीने की कमाई होती है, लेकिन इसका ब्याज हर महीने न मिलकर हर तीन महीने पर आपके खाते में भेजा जाता है. यानी हर 3 महीने पर 61,500 रुपये की रकम आपके खाते में आएगी.
कौन खुलवा सकता है यह खाता?
आमतौर पर 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग इस योजना में निवेश कर सकते हैं. जो लोग 55 से 60 वर्ष की आयु के बीच रिटायर हुए हैं जैसे वीआरएस लेने वाले कर्मचारी, वे भी शर्त पूरी होने पर खाता खुलवा सकते हैं. इसके अलावा, डिफेंस से रिटायर होने वाले कर्मी 50 साल की उम्र के बाद भी निवेश कर सकते हैं. इसमें कम से कम 1000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये तक एकमुश्त जमा किए जा सकते हैं.
30 लाख रुपये के निवेश पर गणित को ऐसे समझें
अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम में अधिकतम 30,00,000 रुपये का निवेश करता है, तो 8.2% ब्याज दर के हिसाब से उसका हिसाब कुछ इस तरह होगा:
सालाना ब्याज: 2,46,000 रुपये
हर 3 महीने मिलने वाली रकम : 61,500 रुपये
औसतन मासिक कमाई: 20,500 रुपये
इस योजना की अवधि 5 साल की होती है. समय पूरा होने पर आपका पूरा मूलधन वापस मिल जाता है. हालांकि, नियमों के तहत इसे आगे 3 साल के लिए और बढ़ाया भी जा सकता है.
संबंधित खबरें
Jio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 hr agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 hr agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
3 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
4 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
4 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
5 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
6 hrs agoरिलायंस जियो के IPO ने बाजार में खुलने से पहले ही रचा इतिहास
13 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
21 hrs agoJio IPO: मार्केट एक्सपर्ट ने बताया क्यों करें जियो आईपीओ में निवेश?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines