हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Post Office Scheme: निवेश करने पर डबल होता जाएगा आपका पैसा! मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Post Office Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें समय के साथ आपको तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

विज्ञापन

Post Office Scheme: अपने ग्राहकों को कई तरह की शानदार स्कीम पेश करने के लिए पोस्ट ऑफिस काफी प्रसिद्ध है। बैंक की तुलना में कई लोग पोस्ट ऑफिस की स्कीमों में निवेश करते हैं। सरकारी होने के कारण ज्यादातर लोगों के बीच पोस्ट ऑफिस की स्कीमों को पसंद किया जाता है। पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी योजनाएं हैं जो तगड़े रिटर्न देने के लिए जानी जाती हैं, जिनमें से एक योजना के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इस धांसू योजना में निवेश करके आप शानदार रिटर्न पा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस की योजना में मिलेगा तगड़ा रिटर्न

दरअसल, हम पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम (Time Deposit Scheme) के बारे में बात कर रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करके आप एक अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। निवेशकों को अपने निवेश पर लाखों रुपये की कमाई करने का मौका मिल सकता है। आइए पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें- Savings Account पर मिलेगा FD वाला ब्याज, जानिए कैसे और कहां से होगा फायदा?

विज्ञापन

टाइम डिपॉजिट स्कीम में कितना ब्याज दर?

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम (Time Deposit Scheme Interest Rate) की बात करें तो इस योजना में निवेशकों को 7.5 फीसदी ब्याज दर मिलता है। निवेशक इसमें अलग-अलग अवधि के साथ निवेश कर सकते हैं। 1 साल, 2 साल, 3 साल, 4 साल और 5 साल की अवधि के साथ निवेशकों को पैसे निवेश करने का ऑप्शन मिलता है।

कितने साल के निवेश पर कितना ब्याज?

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम (Time Deposit Scheme Eligibility) में 1 साल के लिए निवेश करने पर 6.9 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। जबकि, 2 या 3 साल की अवधि के साथ निवेश करने पर 7 फीसदी ब्याज दर और 5 साल की अवधि के लिए निवेश करने पर 7.5 फीसदी ब्याज दर का फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- SBI से लेकर HDFC समेत 8 बैंक दे रहे हैं FD पर तगड़े रिटर्न, जानें किसका ब्याज दर अधिक?

Post Office Time Deposit Scheme Calculator

उदाहारण के लिए अगर आप टाइम डिपॉजिट स्कीम में कम से कम 5 लाख रुपये तक का निवेश 5 साल की अवधि के लिए करते हैं, तो आपको इस पर 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इसे कैलकुलेट करने पर आपको 5 लाख रुपये पर 5 साल के लिए 7.5 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से 2,24,974 रुपये ब्याज मिलेगा। मैच्योरिटी होने पर आपको 5 साल के बाद कुल 7,24,974 रुपये मिल सकते हैं। इस तरह से आप पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश करके लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=QYJTe4DriOk

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola