Post Office Scheme: नहीं मिलेगा राष्ट्रीय बचत योजना के तहत ब्याज, सरकार ने बदला नियम

Post Office Scheme: सरकार की ओर से छोटी बचत योजना नेशनल सेविंग स्कीम पर ब्याज देना बंद कर दिया है। आइए जानते हैं कि कब से ब्याज नहीं मिलेगा?

Post Office Scheme National Savings yojana interest rate discontinued

राष्ट्रीय बचत योजना

Post Office Scheme: महंगाई के इस दौर ने सभी की कमर तोड़ रखी है। ऐसे में अपने कल को सुरक्षित रखने के लिए हम आज से तैयारी रखते हैं। ठीक ऐसा ही पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजना को अपनाकर निवेशक अपना भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित रख रहे हैं। कई लोग हैं जो राष्ट्रीय बचत योजना (National Savings Scheme) में निवेश करते हैं, जिस पर मिलने वाले ब्याज की सुविधा का फायदा भी उठाते हैं।

हालांकि, केंद्र सरकार के नए नियम के अनुसार राष्ट्रीय बचत योजना के तहत अब ब्याज मिलना बंद हो गया है। इसके बारे में पहले ही सरकार की ओर से जानकारी दे दी गई थी। वहीं, NSS योजना में निवेश करने वालों को जमा पैसे निकालने का निर्देश दिया गया है। आइए जानते हैं किस तारीख तक जमा पैसों को निकाल लेना सही है।

सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन 

सरकार के नए नियम के तहत राष्ट्रीय बचत योजना में निवेश के पैसों पर अब ब्याज मिलना बंद हो गया है। सरकार की ओर से निवेशकों को निर्देश दिया है कि वो 30 सितंबर, 2024 तक जमा पैसों को निकाल लें। इसके बाद से जमा राशि पर किसी तरह का ब्याज नहीं मिलेगा।

केवाईसी अपडेट जरूरी

सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक राष्ट्रीय बचत योजना में निवेश करने वालों के लिए केवाईसी अपडेट करना भी जरूरी है। ऐसा न करें पर आपका अकाउंट बंद हो सकता है और आपके लिए जमा राशि को निकालना मुश्किल भी हो सकता है।

1 अक्टूबर के बाद से ब्याज बंद

सरकार का कहना है कि छोटी बचत योजना नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के तहत अब निवेशक ब्याज का फायदा नहीं उठा सकेंगे। ऐसे में 1 अक्टूबर 2024 के बाद खुले नए खाते में जमा राशि पर ब्याज नहीं मिलेगा। बता दें कि मार्च 2003 से 30 सितंबर 2024 तक की अवधि में जमा राशि पर 7.5% प्रति वर्ष ब्याज दिया जा रहा था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब आप इस योजना को अपना सकते हैं या चाहें तो कोई दूसरा इन्वेस्टमेंट प्लान देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ