Post Office Recurring Deposit: आज के समय में लगभग हर कोई इन्वेस्टमेंट करना पसंद करता है। हालांकि, ज्यादातर लोग SIP में निवेश करना पसंद करते हैं, लेकिन बहुत से ऐसे लोग है, जो बाजार जोखिमों से बचकर रहना चाहते हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिस स्कीम उनके लिए सही विकल्प हो सकता है। इसके तहत इन्वेस्टर्स को गारंटीड रिटर्न मिलता है और निवेश भी सुरक्षित रहता है। अगर आप भी ऐसी किसी स्कीम की तलाश में है तो आप पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
इसमें आपको एक बार में बड़ी रकम निवेश करने की जरूरत नहीं होती है। आप हर महीने एक फिक्स अमाउंट इन्वेस्ट करके अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि अगर आप इस स्कीम में हर महीने 7000 रुपये का निवेश करते हैं तो 10 साल में आप कितने पैसे बचा सकते हैं। आइए इस कैलकुलेशन को समझते हैं।
पोस्ट ऑफिस RD का टाइम ड्यूरेशन
बता दें कि पोस्ट ऑफिस RD स्कीम ने 5 साल का टाइम ड्यूरेशन होता है। इसमें इन्वेस्ट करने पर आपको 6.7% का ब्याज मिलता है, जिसे तिमाही आधार पर कैलकुलेट किया जाता है। अगर आप इस स्कीम मे 7000 रुपये महीने से इन्वेस्ट करते हैं तो आप 5 साल में 5 लाख और 10 साल में करीब 12 लाख रुपये तक बचा सकते हैं।
यहां समझे कैलकुलेशन
इस कैलकुलेशन को आसानी से समझा जा सकता है। अगर आप 7,000 रुपये इस योजना में निवेश करते हैं, तो 5 साल में आपकी कुल जमा राशि 4,20,000 रुपये होगी। इस पर आपको 6.7% की दर से ब्याज मिलेगा। 5 साल में आपको 79,564 रुपये केवल ब्याज के रूप में मिलेंगे। इस तरह, आपका कुल मैच्योरिटी अमाउंट 4,99,564 रुपये यानी लगभग 5 लाख रुपये हो जाएगा।
वहीं अगर आप इस RD को 5 सालों के लिए और बढ़ा देते हैं, तो 10 साल में आपकी कुल निवेश राशि 8,40,000 रुपये होगी। इस पर भी आपको 6.7% की ब्याज मिलेगा, जिसके बाद आपको 3,55,982 रुपये एक्स्ट्रा मिलेंगे। इस तरह से मैच्योरिटी के बाद आपके पास लगभग 11,95,982 रुपये होंगे।
Investment
पोस्ट ऑफिस RD के फायदे
पोस्ट ऑफिस RD अकाउंट केवल 100 रुपये से खोला जा सकता है और इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इसके साथ ही में इन्वेस्टर्स को कंपाउंडिंग इंटरेस्ट का फायदा भी मिलता है। इस स्कीम में एक व्यक्ति कई खाते भी खोल सकता है। इसके अलावा आप सिंगल या जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। RD अकाउंट 5 साल के लिए होता है, लेकिन इसे 3 साल बाद समय से पहले बंद किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – Success Story: कौन हैं कल्पना सरोज? घरेलू हिंसा का किया सामना, आज हैं 900 करोड़ की मालकिन
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
3 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
5 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
9 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
12 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
14 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
15 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
18 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines