Post Office Saving Schemes: आज निवेश का सोचेंगे तो कल वो ही पैसे आपकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए काम आएंगे। अपने भविष्य को आर्थिक तौर पर मजबूत रखने के लिए जरूरी है कि आप किसी ऐसी जगह निवेश करें जहां से तगड़ा ब्याज मिल सके। अगर निवेश बिना किसी जोखिम के करना चाहते हैं तो इसके लिए पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम को अपना सकते हैं। जोखिम रहित निवेश करने वालों के लिए पोस्ट ऑफिस की योजनाएं एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
डाकघर में अकाउंट खुलवाने के साथ खाताधारक तमाम योजनाओं का लाभ भी उठा सकते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की 5 शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें निवेश करने पर टैक्स चुकाना नहीं पड़ेगा। आइए टैक्स छूट वाली सेविंग योजनाओं के बारे में जानते हैं।
सेक्शन 80सी के तहत आने वाली स्कीम
पोस्ट ऑफिस की कुछ योजनाएं हैं जो धारा 80सी के तहत आती हैं और निवेशकों के लिए टैक्स फ्री होती है। दरअसल, धारा 80सी के तहत आने वाली योजनाओं में टैक्स नहीं चुकाना पड़ता है। पीपीएफ, एनएससी, यूएलआईपी आदि जैसे ऑप्शन में निवेश करने पर धारा 80 सी का फायदा उठाया जा सकता है। इसके तहत निवेश द्वारा 1,50,000 रुपये तक की कटौती का दावा किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Best FD Banks 2025: भारत में ये टॉप बैंक दे रहे हैं एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न, मिलेगा 9% तक ब्याज दर
ये हैं पोस्ट ऑफिस की 5 Tax Free बचत योजनाएं
1. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
अगर आपकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है तो सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में न्यूनतम निवेश 1000 रुपये और अधिकतम निवेश 15 लाख रुपये तक कर सकते हैं। ये एक टैक्स छूट योजना है जो 80C के तहत आती है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 8.60 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर का लाभ मिलता है।
2. सुकन्या समृद्धि योजना
अगर आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की ये योजना धारा 80C के तहत आती है और निवेशकों को टैक्स छूट प्रदान करती हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में 8.40 प्रतिशत प्रति वार्षिक ब्याज दर का लाभ मिलता है। इसमें न्यूनतम निवेश 250 रुपये और अधिकतम निवेश 1.5 लाख रुपये तक कर सकते हैं।
3. पब्लिक प्रोविडेंट फंड
पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) सेविंग स्कीम में न्यूनतम निवेश 500 रुपये और अधिकतम निवेश 1.5 लाख रुपये तक कर सकते हैं। ये एक टैक्स छूट योजना है जो 80C के तहत आती है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 7.90 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर का लाभ मिलता है।
4. टाइम डिपॉजिट
टाइम डिपॉजिट स्कीम धारा 80C के तहत आती है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश न्यूनतम निवेश 1000 रुपये और अधिकतम निवेश के लिए कोई सीमा नहीं है यानी आप जितना निवेश करना चाहते हैं कर सकते हैं। इसमें निवेशकों को 6.90 % से 7.70 % प्रति वार्षिक ब्याज दर का फायदा मिलता है।
5. ईयर एनएससी VIII इश्यू
पोस्ट ऑफिस की 5 वर्षीय NSC VIII इश्यू योजना में न्यूनतम निवेश 1000 रुपये और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। ये योजना धारा 80सी के तहत है और टैक्स फ्री स्कीम में से एक है। इस योजना में निवेश करने पर प्रति वर्ष 7.90 प्रतिशत ब्याज का लाभ होता है।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
7 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
10 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
11 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
12 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
14 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
15 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
17 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
17 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines