Post Office Saving Schemes: महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 3 पोस्ट ऑफिस योजनाएं, निवेश पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Post Office Saving Schemes for Women: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ सेविंग स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिला निवेशकों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है। आइए जानते हैं किस स्कीम में निवेश कर तगड़ा मुनाफा हो सकता है?

Post Office | Saving Schemes | Saving Scheme for Women bacchat yojana | Saving Scheme interest rate | investment tips | Saving Scheme

Post Office: महिलाओं के लिए बेस्ट सेविंग स्कीम

Post Office Saving Schemes for Women: मां, बेटी, बहू, बहन आदि के तौर पर महिला को जाना जाता है और उन पर अलग-अलग जिम्मेदारियां भी होती है। नौकरीपेशा महिला के लिए दफ्तर से लेकर घर की जिम्मेदारी तो घरेलू महिला के लिए घर से लेकर गृहस्ती को चलाने की जिम्मेदारी होती है। तमाम भार को बखूबी निभाने वाली महिला बचत के लिए भी जानी जाती है और अपने बचत के पैसों को ऐसी जगह निवेश करना चाहती हैं जहां से तगड़ा मुनाफा हो सके। आज के साथ कल के बारे में सोच रखने वाली महिलाएं इन्वेस्ट प्लान को अपना पसंद करती हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में से एक हैं जो बिना जोखिम के निवेश करने पर विश्वास रखती हैं या फिर आप अपनी बेटी के लिए एक अच्छी योजना देख रहे हैं? तो आइए महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 3 पोस्ट ऑफिस स्कीम के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Mahila Samman Saving Scheme

पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान बचत योजना में बिना रिस्क के निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की गारंटी सरकारी की ओर से मिलती है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस योजना में लंबे समय तक निवेश नहीं करना होता है। सिर्फ 2 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। बात करें महिला सम्मान बचत योजना पात्रता की तो इसमें सभी उम्र की महिला निवेश कर सकती हैं। 1000 रुपये से योजना के लिए खाता खुलवा सकते हैं। जबकि, अधिकतम निवेश 2 लाख रुपये तक कर सकते हैं। इस पर 7.5 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है। एक साल हो जाने के बाद जमा राशि का 40% निकाल सकते हैं।

विज्ञापन

Sukanya Samriddhi Yojana

बेटी के भविष्य की चिंता है और आर्थिक सुरक्षा का ख्याल है तो सुकन्या समृद्धि बचत योजना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खाता खोलने के समय बालिका की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। सुकन्या समृद्धि योजना में 10 साल से कम की बेटी के लिए निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। घर से सिर्फ दो लड़कियों के लिए खाते खुल सकते हैं। अगर जुड़वा लड़कियां हैं तो एक परिवार के लिए अधिकतम तीन खाते खुलवाने की सुविधा है।

इस योजना में सालाना 8.2 प्रतिशत ब्याज दर का लाभ मिलता है। पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए खाता खुलवाना होगा और फिर हर महीने निवेश कर सकते हैं। अधिकतम 15 साल तक चलने वाली सुकन्या समृद्धि बचत योजना में न्यूनतम निवेश 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की ये सेविंग योजना सेक्शन 80सी के तहत आती है जिस पर टैक्स छूट मिलता है।

विज्ञापन

National Savings Certificate Scheme

अगर आप एक महिला हैं और आपके लिए ज्यादा निवेश करना मुमकिन नहीं है तो आप सिर्फ 100 रुपये का निवेश भी कर सकते हैं। भारत में एक सुरक्षित निवेश में से एक राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) योजना है जो निश्चित रिटर्न के साथ है। इस सरकारी योजना में न्यूनतम निवेश 100 रुपये है। 5 साल तक निवेश कर सकते हैं। इस पर सालाना 7.7 प्रतिशत ब्याज दर मिलता है। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र में भारत का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ