PPF: इस सरकारी स्कीम में हर महीने लगाएं 7, 11, या 12 हजार, 15 साल बाद होगा पैसा ही पैसा

अगर आप पोस्ट ऑफिस के PPF खाते में हर महीने 7000, 11000 या 12000 रुपये निवेश करते हैं, तो 15 साल में आपके पास कितने पैसे आपके पास जमा हो जाएंगे.

ppf (1)

पीपीएफ में न‍िवेश के फायदे

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) भारत सरकार की ओर से एक सेविंग योजना है, जिसके तहत एक लंबे समय के लिए आप इसमें इंवेस्ट कर सकते हैं. इसमें आपका इंवेस्टमेंट 15 साल के लिए लॉक हो जाता है, जिसे बाद में 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है. इस योजना में कम से कम 500 रु और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं. चलिए समझते हैं कि अगर आप पोस्ट ऑफिस के PPF खाते में हर महीने 7000, 11000 या 12000 रुपये निवेश करते हैं, तो 15 साल में आपके पास कितने पैसे आपके पास जमा हो जाएंगे. इसके आपको ये भी जानना चाहिए कि इसे आप कहां-कहां ये खुलवा सकते हैं.

विज्ञापन

PPF अकाउंट के लिए पोस्ट ऑफिस या बैंक क्या अच्छा है?

जब PPF खाता खोलने की बात आती है, तो आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में से किसी को भी चुन सकते हैं. दोनों ही जगह नियम, ब्याज दरें और फायदे बिल्कुल एक जैसे होते हैं.

विज्ञापन

PPF खाता कौन खोल सकता है?

विज्ञापन

भारत में रहने वाला कोई भी वयस्क व्यक्ति अपने नाम पर एक PPF खाता खोल सकता है. किसी बच्चे या मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की ओर से उनका कानूनी अभिभावक (माता-पिता) खाता खोल सकता है. पूरे देश में एक व्यक्ति का केवल एक ही PPF खाता हो सकता है, चाहे वह पोस्ट ऑफिस में हो या बैंक में.

मैच्योरिटी (समय पूरा होने पर) के नियम क्या हैं?

विज्ञापन

खाता मैच्योर (15 साल पूरे) होने पर आप संबंधित पोस्ट ऑफिस में पासबुक और खाता बंद करने वाला फॉर्म जमा करके अपना पैसा निकाल सकते हैं. आप चाहें तो मैच्योरिटी के बाद बिना नया पैसा जमा किए भी खाते को चालू रख सकते हैं. इस पर आपको PPF की मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से ब्याज मिलता रहेगा. आप जब चाहें पूरा पैसा निकाल सकते हैं या हर साल एक बार निकालने (Withdrawal) का ऑप्शन होता है.

मैच्योरिटी पर आपको कितना पैसा मिलेगा?

विज्ञापन

7000 रुपये महीने के इन्वेस्टमेंट के साथ 15 साल में PPF मैच्योरिटी अमाउंट कितना होगा?
सालाना इन्वेस्टमेंट: 84000 रुपये (7000×12)

15 साल में आपका इन्वेस्टमेंट अमाउंट 12,60,000 रुपये होगा. अनुमानित ब्याज 10,18,197 रुपये होगा, और अनुमानित मैच्योरिटी अमाउंट 22,78,197 रुपये हो सकता है.

विज्ञापन

11000 रुपये महीने के इन्वेस्टमेंट के साथ 15 साल में PPF मैच्योरिटी अमाउंट कितना होगा?
सालाना इन्वेस्टमेंट: 132000 रुपये (11000×12)

15 साल में आपका इन्वेस्टमेंट अमाउंट 19,80,000 रुपये होगा. अनुमानित ब्याज 16,00,024 रुपये होगा और अनुमानित मैच्योरिटी अमाउंट 35,80,024 रुपये हो सकता है.

विज्ञापन

12000 रुपये महीने के इन्वेस्टमेंट के साथ 15 साल में PPF मैच्योरिटी अमाउंट कितना होगा?
सालाना इन्वेस्टमेंट: 1,44,000 रुपये (12000×12)

15 साल में आपका इन्वेस्टमेंट अमाउंट 21,60,000 रुपये होगा. अनुमानित ब्याज 17,45,481 रुपये होगा और अनुमानित मैच्योरिटी अमाउंट 39,05,481 रुपये हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ