Post Office NSC Scheme: भारतीयों मे सेविंग को बहुत महत्व दिया जाता है, जो काफी पुराने समय से चला आ रहा है। समय के साथ-साथ सेविंग के तरीकों में बदलाव भले ही आया है, लेकिन इसकी लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई है। ऐसे में जहां कुछ लोग म्युचूअल फंड और स्मॉल कैप जैसे इंवेस्टमेंट के तरीके को अपनाते हैं, जो थोड़े रिस्की हो सकते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी ऑप्शन है, जो आपको अच्छे इंटरेस्ट रेट के साथ कम रिस्क देते हैं।
आज हम ऐसे ही एक ऑप्शन के बार में बात करेंगे, जिसमे आप पैसे बचाने के साथ अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। हम Post Office NSC Scheme की बात कर रहे हैं, जो सरकार की एक शानदार बचत योजना होने के साथ-साथ एक बेस्ट सेविंग स्कीम है। यहां हम आपको इस स्कीम के बारे में बताएंगे।
कितना मिलता है ब्याज?
ये स्कीम इंडिया पोस्ट यानी भारतीय डाक द्वारा चलाई जाती है, जिसमें नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट दिया जाता है। इसमें हर तीसरे महीने में आपके पैसे पर मिलने वाले ब्याज को रिवाइज करता है। इस स्कीम में आपको 7.7% के रेट से इंटरेस्ट दिया जाता है। ये एक सिक्योर सेविंग ऑप्शन है, जिसमें आप बिना रिस्क के अपने पैसे को सुरक्षित रख सकते हैं। यह SIP या म्यूचुअल फंड से ज्यादा सुरक्षित विकल्प है।
Saving Scheme
यह भी पढ़ें – Business Ideas: केवल 10000 रुपये से शुरू कर सकते हैं ये 3 दमदार बिजनेस, होगा लाखों का मुनाफा
क्यों खास है ये स्कीम?
भारत सरकार की इस डाक घर योजना की सबसे खास बात ये है कि यह हर उम्र के लोगों के लिए होता है। यानी कोई भी इसे शुरू कर सकता है। यह योजना फायदेमंद है क्योंकि इस सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट में खोला जा सकता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि इस योजना पर मिलने वाले ब्याज को हर तिमाही में रिवाइज किया जाता है। NSC स्कीम में आपको कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है।
कैसे करें इन्वेस्ट?
Post Office NSC Scheme में आप कम से कम 1000 रुपये से निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के लिए 5 साल का टाइम होता है। इसमें अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है। अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो आपको अपने पास के डाकघर में जाकर फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा। इसमें आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट इसके साथ देने पड़ेंगे, जो निवेश के लिए जरूरी होते हैं। आप एक से ज्यादा अकाउंट भी खुलवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
47 mins agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
1 hr agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
15 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
16 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
17 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
19 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
20 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
21 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
23 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines