सुरक्षित भविष्य के लिए सही समय पर और सही जगह पैसों का निवेश करना बेहद जरूरी है, ताकि इमरजेंसी के वक्त किसी के आगे हाथ फैलाने की नौबत न आए। अगर आप भी अपनी मेहनत की कमाई को बिना किसी रिस्क के एक ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां बंपर रिटर्न मिले, तो पोस्ट ऑफिस (Post Office) की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इस स्कीम की लोकप्रियता और सुरक्षा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी इसमें निवेश करते हैं।
मार्केट रिस्क से पूरी तरह मुक्त है यह योजना
पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) योजना न केवल सुरक्षा के लिहाज से, बल्कि गारंटीड बंपर रिटर्न के लिए भी मशहूर है। चूंकि यह भारत सरकार द्वारा संचालित योजना है, इसलिए इसमें जमा आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और इस पर बाजार के उतार-चढ़ाव (Market Risk) का कोई असर नहीं पड़ता है।
इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें मिडिल क्लास से लेकर बड़े निवेशक तक, हर कोई आसानी से पैसा लगा सकता है। स्कीम में न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा (No Maximum Limit) तय नहीं की गई है। आप अपनी क्षमता के अनुसार इसमें जितना चाहें उतना पैसा लगा सकते हैं।
बंपर रिटर्न: सिर्फ ब्याज से होगी लाखों की कमाई
वर्तमान में नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम पर 7.7% की शानदार दर से ब्याज (Interest Rate) मिल रहा है। यह ब्याज सालाना तौर पर कंपाउंड (Compound Interest) होता जाता है, यानी हर साल ब्याज से बढ़ी हुई रकम पर अगले साल फिर से 7.7% की दर से ब्याज मिलता है।
इस स्कीम का लॉक-इन पीरियड 5 साल का होता है। अगर रिटर्न के गणित को समझें:
यदि आप इस योजना में 5 साल के लिए ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश करते हैं।
तो 5 साल बाद मैच्योरिटी के वक्त आपको कुल ₹7,24,517 मिलेंगे।
यानी इस दौरान आपको बिना किसी रिस्क के सिर्फ ब्याज के रूप में ₹2,24,517 की शुद्ध कमाई होगी।
टैक्स में मिलती है भारी छूट
NSC स्कीम में निवेश करने पर ग्राहकों को टैक्स सेविंग का भी दोहरा फायदा मिलता है। पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime) के तहत, आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत सालाना 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है।
इसके अलावा, इस स्कीम के तहत मिलने वाला सालाना ब्याज अपने आप दोबारा निवेश (Reinvest) हो जाता है, जिसके कारण शुरुआती चार सालों के ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता है। केवल 5वें साल में मैच्योरिटी के वक्त मिलने वाली ब्याज राशि ही टैक्सेबल होती है।
खुद पीएम मोदी ने किया है बड़ा निवेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति विवरण के अनुसार, उन्होंने भी पोस्ट ऑफिस की इसी नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) योजना पर भरोसा जताया है। पीएम मोदी ने इस सरकारी स्कीम में ₹9.12 लाख का निवेश किया हुआ है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के हलफनामे के दौरान उनका यह निवेश ₹7.61 लाख था, जो समय के साथ बढ़कर अब ₹9.12 लाख हो चुका है। ऐसे में यदि आप भी बिना किसी जोखिम के लाखों का फंड बनाना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी डाकघर में जाकर एनएससी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
सरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
50 mins agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
1 hr agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
4 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
5 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
7 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
9 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
10 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
13 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
14 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines