Post Office Launch New Plan: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनसे आने वाले समय में आपको बहुत फायदा होने वाला है। लंबी अवधि में गारंटीड रिटर्न की तलाश करने वाले छोटे जमाकर्ताओं के लिए डाकघर कुछ बेहतर ब्याज दरें देने वाली स्कीम प्रदान करता है। पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) जैसी योजनाएं 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज प्रदान करती हैं, एक अन्य लोकप्रिय योजना – किसान विकास पत्र (KVP) वर्तमान में सालाना 6.9% चक्रवृद्धि ब्याज प्रदान कर रही है।
KVP एक दिलचस्प योजना है। मौजूदा ब्याज दर पर, यह 10 साल और 4 महीने (124 महीने) में आपकी जमा राशि को दोगुना कर सकता है। यदि आप आज 1 लाख रुपये का KVP जमा करना शुरू करते हैं तो यह अगले 124 महीनों में बढ़कर 2 लाख रुपये हो जाएगा। KVP जमा पर 6.9% की वर्तमान ब्याज दर कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं से अधिक है।
और पढ़िए – फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ से इंदौर तक ये है रेट
आइए इस छोटी बचत योजना की कुछ प्रमुख विशेषताओं पर एक नजर डालते हैं:
न्यूनतम और अधिकतम जमा: आप केवीपी में न्यूनतम 1000 रुपये और उसके बाद 100 रुपये के गुणकों में जमा कर सकते हैं। योजना के तहत निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। आप कितने भी केवीपी खाते खोल सकते हैं।
परिपक्वता: केवीपी के तहत जमा राशि वित्त मंत्रालय द्वारा समय-समय पर निर्धारित अवधि के अनुसार परिपक्व होती है। फिलहाल अगर आप आज डिपॉजिट करते हैं तो यह 124 महीने बाद मैच्योर होगा। हालांकि, विशिष्ट परिस्थितियों में समयपूर्व निकासी की अनुमति है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
RBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
24 mins agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
1 hr agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
1 hr agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
1 hr agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
2 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
3 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
4 hrs agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
5 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
5 hrs agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines