Post Office Great Scheme: केंद्र सरकार ने 2023 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए सभी डाकघर फिक्स्ड जमाओं की ब्याज दरों में वृद्धि की है। पोस्ट-ऑफिस टर्म डिपॉजिट (POTD) आपको एक निश्चित अवधि के लिए पैसे बचाने और डिपॉजिट की अवधि के दौरान सुनिश्चित रिटर्न कमाने में मदद करता है। कार्यकाल के अंत में, आपको परिपक्वता राशि मिलती है जिसमें पूंजी जमा और अर्जित ब्याज शामिल होता है। यह काफी हद तक बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट जैसा है।
डाकघर फिक्स्ड डिपॉजिट में आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि यह योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित है। डाकघर फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने के लिए आपका भारतीय निवासी होना जरूरी है। 10 साल से ऊपर का नाबालिग अपने नाम से खाता खोल सकता है।
कितने रुपये से कर सकते हैं शुरुआत
न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये होना आवश्यक है। कोई ऊपरी सीमा नहीं है। पोस्ट-ऑफिस टाइम डिपॉजिट एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल के लिए खोला जा सकता है। एक साल का पोस्ट-ऑफिस टाइम डिपॉजिट 6.8 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश करता है, जबकि दो साल की पोस्ट-ऑफिस टाइम डिपॉजिट 2023 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 6.9 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश करता है। तीन साल की पोस्ट के लिए ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर आपको 7 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। पांच साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी।
कैसे होगी राशि डबल
अब जैसे मान लीजिए आपने पोस्ट ऑफिस एफडी में 5,00,000 रुपये का निवेश किए। वे 5 साल बाद 7.5% की दर से 2,24,974 रुपये ब्याज के रूप में हो गए। फिर मैच्योरिटी पर मूलधन और ब्याज दोनों को मिलाकर यह कुल 7,24,974 रुपये हो जाएंगे।
हालांकि, अगर रकम को दोगुना करना है तो इसके लिए आपको मैच्योरिटी के बाद इस रकम को निकालना नहीं है। आपको इसे फिर से 5 साल के लिए फिक्स करना होगा। 5 साल बाद मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से इस पर 3,26,201 रुपए का ब्याज जुड़ जाएगा। इस तरह आपको 5 लाख रुपये के निवेश पर सिर्फ 5,51,175 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे और 10 साल बाद आपको कुल 10,51,175 रुपये मिल जाएं।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 hr agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
4 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
4 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
5 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
7 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
8 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
10 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
11 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
23 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines