Post Office Gram Suraksha Scheme: डाकघर द्वारा कई योजनाएं क्रियान्वित की जाती हैं। ये योजनाएं ग्राहकों के लाभ के लिए शुरू की गई हैं। आज हम आपको एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको सरकार से पूरे 35 लाख रुपये मिलेंगे। अगर आप भी जोखिम मुक्त करोड़पति बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन प्लान है। पोस्ट ऑफिस और बैंक एफडी को आज भी सबसे अच्छा निवेश विकल्प माना जाता है।
पोस्ट ऑफिस की इस योजना को ग्राम सुरक्षा योजना कहा जाता है, जिसमें आपको सरकार की ओर से पूरे 35 लाख रुपये मिलते हैं। यह स्कीम इंडिया पोस्ट ने अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च की थी।
हर माह 1500 करें जमा
भारतीय डाकघर, ग्राम सुरक्षा योजना भारत के अविकसित क्षेत्रों की मदद के लिए है। यह प्रोटेक्शन प्लान एक ऐसा विकल्प है जहां आप कम जोखिम के साथ अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। इस योजना में आपको प्रति माह 1500 रुपये जमा करने होंगे।
अगर आप नियमित रूप से इस स्कीम में निवेश करते हैं तो आपको आने वाले समय में 31 लाख रुपये से 35 लाख रुपये तक का मुनाफा होगा।
अगर कोई व्यक्ति 19 साल की उम्र में इस योजना में निवेश करता है और 10 लाख रुपये की पॉलिसी लेता है तो उसका मासिक प्रीमियम 55 साल के लिए 1515 रुपये, 58 साल के लिए 1463 रुपये और 60 साल के लिए 1411 रुपये होगा।
पॉलिसी खरीदार को 55 साल के लिए 31.60 लाख रुपये, 58 साल के लिए 33.40 लाख रुपये और 60 साल के लिए 34.60 लाख रुपये का परिपक्वता लाभ मिलेगा।
निवेश का नियम
इस योजना में 19 से 55 वर्ष की आयु का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। इस योजना के तहत न्यूनतम बीमा राशि 10,000 रुपये से 10 लाख रुपये तक हो सकती है। इस योजना के लिए प्रीमियम भुगतान मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक रूप से किया जा सकता है।
प्रीमियम का भुगतान करने के लिए आपको 30 दिनों की अतिरिक्त अवधि मिलेगी। इस योजना पर आप लोन भी ले सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के 3 साल बाद आप इसे सरेंडर भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
3 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
4 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
5 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
8 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
8 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
11 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
13 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
14 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
17 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines